लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: कांग्रेस के बागी विधायक नए सिरे से विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेंगे इस्तीफा, 6 बजे से पहले मिलेन का समय

By भाषा | Updated: July 11, 2019 17:15 IST

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 10 बागी विधायकों को शाम छह बजे से पहले विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की अनुमति दे दी ताकि वे इस्तीफा देने के अपने निर्णय से उन्हें अवगत करा सकें।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह आज विधायकों के इस्तीफे पर फैसला करें। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 है। 

कांग्रेस के असंतुष्ट विधायकों ने गुरुवार को कहा कि वे उच्चतम न्यायालय के आदेश के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष को नये सिरे से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। विधायकों ने इस बात पर जोर दिया कि वे अब भी कांग्रेस में हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है।

विधायकों ने पूरे प्रकरण में भाजपा की भूमिका से इंकार किया। विधायकों ने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय के निर्देश के अनुसार हम बेंगलुरू पहुंचेंगे और माननीय विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे।’’ बेंगलुरू में के आर पुरम से कांग्रेस विधायक बी ए बसवराज ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चूंकि उच्चतम न्यायालय ने हमें नये सिरे से त्यागपत्र सौंपने का निर्देश दिया है, इसलिये हम वहां जा रहे हैं। (हमारे फैसले में) कोई बदलाव नहीं आया है।’’

उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि इन इस्तीफों के पीछे भगवा पार्टी का हाथ है और भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार उनकी मदद कर रही है। इन विधायकों के इस्तीफे से कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

बसवराज ने कहा, ‘‘आरोप लगाए गए हैं कि महाराष्ट्र की भाजपा सरकार हमारे साथ है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि न तो भाजपा और न ही कोई अन्य सरकार हमारे साथ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हमने सरकार से सुरक्षा मांगी है, जो उन्होंने प्रदान की है। इसमें भाजपा की कोई भूमिका नहीं है।’’ यशवंतपुर से कांग्रेस विधायक एस टी सोमशेखर ने भी बेंगलुरू में इसी तरह की राय जाहिर की। विधायक ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष ने लिखित में हमें दिया है कि यह (इस्तीफा) सही प्रारूप में नहीं है। इसलिये, हम शाम छह बजे से पहले उचित प्रारूप में अपना इस्तीफा सौंपेंगे।’’

सोमशेखर ने भी जोर देकर कहा कि वह कांग्रेस में ही हैं और सिर्फ विधानसभा की सदस्यता से उन्होंने इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अब भी कांग्रेस में हूं---निजी कारणों से हमने इस्तीफा सौंपा है। हम किसी अन्य राजनैतिक दल में नहीं गए हैं।’’ शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए सोमशेखर ने कहा कि वह विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और शाम छह बजे से पहले नए सिरे से इस्तीफा सौंपेंगे।

उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को कर्नाटक में कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन के 10 बागी विधायकों को शाम छह बजे से पहले विधानसभा अध्यक्ष से मिलने की अनुमति दे दी ताकि वे इस्तीफा देने के अपने निर्णय से उन्हें अवगत करा सकें। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि वह आज विधायकों के इस्तीफे पर फैसला करें और शुक्रवार को अपने फैसले से न्यायालय को अवगत कराएं। अगर 10 विधायकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिये जाते हैं तो सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की संख्या विधानसभा अध्यक्ष को छोड़कर 106 हो जाएगी। फिलहाल भाजपा को 107 विधायकों का समर्थन हासिल है। राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 113 है। 

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण