लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: हिजाब मामले की एक याचिकाकर्ता का भाई हमले में घायल, ‘संघ परिवार के गुंडों’ पर हमले का आरोप लगाया

By विशाल कुमार | Updated: February 22, 2022 10:56 IST

हाज़रा शिफा के अनुसार, उनका 20 वर्षीय भाई सैफ उडुपी के हाईटेक अस्पताल में भर्ती है। शिफा के परिचित मसूद मन्ना ने एक ट्वीट में दावा किया कि डेढ़ सौ लोगों की भीड़ ने सैफ पर हमला किया। 

Open in App
ठळक मुद्देशिफा के अनुसार, उनका 20 वर्षीय भाई सैफ उडुपी के हाईटेक अस्पताल में भर्ती है।मालपे पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां करीब 20-30 लोग थे।अधिकारी ने कहा कि सैफ के पिता ने हिजाब विवाद और भगवा शॉल पहनने वालों पर प्रतिक्रिया दी थी।

उडुपी (कर्नाटक): हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाली लड़कियों में से एक हाज़रा शिफा ने आरोप लगाया है कि कथित “संघ परिवार के गुंडों” ने उडुपी में सोमवार की रात उनके भाई पर हमला किया और संपत्ति को क्षति पहुंचाई। 

शिफा ने सिलसिलेवार ट्वीट कर हमलावरों के विरुद्ध मामला दर्ज करने और कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने लिखा, “भीड़ ने मेरे भाई पर निर्ममता से हमला किया। केवल इसलिए क्योंकि मैं अपने हिजाब के लिए लड़ रही हूं जो कि मेरा हक है। हमारी संपत्ति को भी नष्ट किया गया। क्यों? क्या मैं अपना अधिकार नहीं मांग सकती? उनका अगला निशाना कौन होगा? मैं संघ परिवार के गुंडों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करती हूं।” 

शिफा के अनुसार, उनका 20 वर्षीय भाई सैफ उडुपी के हाईटेक अस्पताल में भर्ती है। शिफा के परिचित मसूद मन्ना ने एक ट्वीट में दावा किया कि डेढ़ सौ लोगों की भीड़ ने सैफ पर हमला किया। 

मन्ना ने ट्वीट किया, “उसे निशाना बनाया गया क्योंकि उसकी बहन हाज़रा शिफा अपने हिजाब के अधिकार के लिए लड़ रही है। न केवल छात्रों बल्कि परिवारों की जिंदगियां भी दांव पर हैं। कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।”

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, मालपे पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहां करीब 20-30 लोग थे। और उनमें से ज्यादातर पीड़ित (सैफ) के परिचित थे और वे उसके दोस्त हैं। आरोपी अक्सर सैफ के पिता के स्वामित्व वाले होटल बिस्मिल्लाह में जाता था।

अधिकारी ने कहा कि दंगों का कारण यह था कि सैफ के पिता ने हिजाब विवाद और भगवा शॉल पहनने वालों पर प्रतिक्रिया दी थी। यह एक स्थानीय कन्नड़ चैनल द्वारा किया गया स्टिंग था। उनके बयानों और शब्दों के चुनाव ने समूह को उत्तेजित कर दिया, जो फिर होटल पहुंचे और सैफ पर पथराव किया। गिरोह के एक आरोपी ने सैफ को थप्पड़ मारकर पीटा। लोगों का समूह नशे की हालत में था।

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ दंगे भड़काने का मामला दर्ज किया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ऋतुराज अवस्थी, जस्टिस जेएम काजी और जस्टिस कृष्ण एस. दीक्षित की पूर्ण पीठ उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं ने कक्षाओं में हिजाब पहनने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। यह पीठ हिजाब पर रोक के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई के लिए गठित की गई थी।

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर