लाइव न्यूज़ :

Karnataka municipal election results 2021: बेलगावी और हुबली-धारवाड़ भाजपा को बहुमत, कलबुर्गी में कांग्रेस ने 27 सीट जीतकर पहले नंबर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 6, 2021 21:24 IST

Karnataka municipal election results 2021: 58 सीटों वाली बेलगावी में भाजपा ने 35, कांग्रेस ने 10, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने एक सीट पर कामयाबी हासिल की है।

Open in App
ठळक मुद्देहुबली-धारवाड़ नगर निगम में भाजपा ने 39, कांग्रेस ने 33 जीती हैं।12 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हए हैं।कलबुर्गी नगर निगम में 55 सीटों के लिए चुनाव हुए थे।

Karnataka municipal election results 2021: कर्नाटक में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन नगर निगमों के लिए हुए चुनावों में दो जगह- बेलगावी और हुबली-धारवाड़ में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया, वहीं कलबुर्गी में पार्टी दूसरे स्थान पर रही।

पार्टी की कामयाबी से प्रसन्न मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने इन नतीजों को 'नमूना जांच' में अपनी करीब एक महीना पुरानी सरकार के पक्ष में क्लीन स्वीप करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा तीनों नगर निगमों की सत्ता में आएगी। इन निकायों के लिए चुनाव तीन सितंबर को हुए थे और उनके नतीजे सोमवार को घोषित किए गए।

कर्नाटक राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, 58 सीटों वाली बेलगावी में भाजपा ने 35, कांग्रेस ने 10, असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने एक सीट पर कामयाबी हासिल की है। वहीं, 12 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हए हैं।

आयोग के अनुसार, 82 सीटों वाले हुबली-धारवाड़ नगर निगम में भाजपा ने 39, कांग्रेस ने 33, एआईएमआईएम ने तीन व जद (एस) ने एक तथा निर्दलीय ने छह सीटें जीती हैं। कलबुर्गी नगर निगम में 55 सीटों के लिए चुनाव हुए, जिनमें से कांग्रेस ने 27, बीजेपी ने 23, जद (एस) ने चार और निर्दलीय ने एक सीट जीती।

भाजपा के एक सूत्र ने दावा किया कि बोम्मई द्वारा दिए गए संकेतों के अनुसार, भाजपा, जद (एस) और एक निर्दलीय हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने भाजपा को समर्थन देने के लिए कांग्रेस में एक अलग गुट के उभरने के आसार से भी इंकार नहीं किया।

बोम्मई ने कहा, "यह मेरे कार्यभार संभालने के एक महीने बाद नमूना परीक्षण जैसा था। तीन नगर निगमों में से दो में हमें स्पष्ट बहुमत मिला है और तीसरे में भी हम बहुमत प्राप्त करने की दौड़ में हैं। हम वहां भी बहुमत प्राप्त करने जा रहे हैं।" उन्होंने कहा कि तीनों निगमों में भाजपा के मेयर होंगे।

टॅग्स :Basavaraj Bommaiजनता दल (सेकुलर)असदुद्दीन ओवैसीAsaduddin OwaisiBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी