लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: एनईपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज

By भाषा | Updated: September 15, 2021 00:03 IST

Open in App

बेंगलुरू, 14 सितंबर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा, क्योंकि वे विधानसभा की ओर मार्च करने की कोशिश कर रहे थे, जहां सत्र चल रहा है। पुलिस ने कहा कि विरोध-प्रदर्शन के कारण जनता को असुविधा का सामना करना पड़ा।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एनईपी के विरोध में कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर तले इकट्ठा हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने विधानसभा की ओर मार्च करने की कोशिश की और जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात जाम हो गया।

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई से माफी की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे