लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक नेतृत्व मुद्दा: दिल्ली कब बुलाया जाएगा?, डीके शिवकुमार ने कहा-मैं आपको सूचित करूंगा, बिना बताए कुछ नहीं करूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 20, 2025 15:48 IST

Karnataka leadership issue:

Open in App
ठळक मुद्देKarnataka leadership issue:Karnataka leadership issue:Karnataka leadership issue:

बेंगलुरुःकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से जुड़ा नेतृत्व का मुद्दा फिर से सामने आने के बाद, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं को बता दिया है कि इस मामले पर चर्चा करने के लिए उन्हें दिल्ली कब बुलाया जाएगा। शिवकुमार ने कहा कि बुलाए जाने पर वे दोनों दिल्ली जाकर आलाकमान से मिलेंगे। हाल में समाप्त हुए विधानमंडल सत्र के बाद पार्टी आलाकमान से मिलने के लिए शिवकुमार और सिद्धरमैया की संभावित यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, "मैं आपको सूचित करूंगा, बिना बताए कुछ नहीं करूंगा।

मैं आपसे छिपूंगा नहीं।" जब शिवकुमार से पूछा गया कि क्या उन्हें और मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया गया है, तो उपमुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने हम दोनों से कुछ कहा है, उन्होंने फोन पर बताया है कि वे हमें कब बुलाएंगे। हम दोनों जाएंगे।" कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा, "उन्होंने (आलाकमान ने) कहा है कि वे उचित समय पर हम दोनों को बुलाएंगे, हम कॉल का इंतजार करेंगे।"

शिवकुमार के इस बयान से एक दिन पहले सिद्धरमैया ने विधानसभा में कहा था कि वह अपने पद पर बने रहेंगे। कांग्रेस नीत सरकार के पांच साल के कार्यकाल का आधा सफर तय करने के साथ राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों के बीच सत्तारूढ़ पार्टी के भीतर खींचतान तेज हो गई है। 2023 में सिद्धरमैया और शिवकुमार के बीच हुए "सत्ता-साझाकरण" समझौते ने इन अटकलों को और हवा दी।

इस बीच, कुछ 'नगा साधुओं' ने उपमुख्यमंत्री के आवास पर जाकर उन्हें आशीर्वाद दिया। जल संसाधन मंत्री शिवकुमार ने बताया कि वह मंगलवार को विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों से मिलने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार के जल संसाधन विभाग ने नदियों को जोड़ने के संबंध में हमें बुलाया है।"

केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा मौजूदा ग्रामीण रोजगार कानून मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को बदलने और उससे महात्मा गांधी का नाम हटाने पर हमला करते हुए, शिवकुमार ने सरकार पर राष्ट्रपिता का अपमान करने का आरोप लगाया।

टॅग्स :DK Shivakumarदिल्लीसिद्धारमैयाSiddaramaiahBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ