लाइव न्यूज़ :

जो गोरखपुर-फूलपुर में नहीं हुआ, वो कर्नाटक में करने जा रहे हैं मायावती-अखिलेश

By भाषा | Updated: May 22, 2018 16:41 IST

प्रदेश में भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक-दूसरे से हाथ जरूर मिलाया है लेकिन मायावती और अखिलेश यादव अभी तक एक मंच पर साथ नहीं दिखे हैं।

Open in App

लखनऊ, 22 मई: प्रदेश में भाजपा के खिलाफ समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक-दूसरे से हाथ जरूर मिलाया है लेकिन मायावती और अखिलेश यादव अभी तक एक मंच पर साथ नहीं दिखे हैं। कर्नाटक में जद (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी के नेतृत्व में गठित होने जा रही सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में दोनों के एक साथ नजर आने की प्रबल संभावना है।

बहुजन समाज पार्टी के सहयोग से समाजवादी पार्टी द्वारा फूलपुर और गोरखपुर संसदीय क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद अखिलेश यादव ने मायावती के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की थी, लेकिन किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में अभी तक दोनों साथ नहीं नजर आए हैं। यह पहला मौका होगा जब कल दोनों किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में साथ हो सकते हैं।

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने 'भाषा' को बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को कल कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

बसपा के एक नेता ने बताया कि कुमारस्वामी ने कल बसपा सुप्रीमो मायावती से दिल्ली में मुलाकात की थी और वह कर्नाटक में शपथ ग्रहण समारोह में जायेंगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018मायावतीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

कारोबारNoida International Airport: 31 साल लगे जमीन पर उतरने में?, पीएम मोदी ने पूरा किया, पायलट शशांक शेखर सिंह का सपना?

भारत'योगी जी तो धुरंधर से भी बड़े धुरंधर', अखिलेश यादव का तंज, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"