लाइव न्यूज़ :

Hijab Controversy: केसरिया शॉल और हिजाब पर बोले गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र- कॉलेज में दोनों पहनने की अनुमति नहीं

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 7, 2022 14:16 IST

कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने राज्य में हुए हिजाब विवाद पर कहा कि कॉलेज परिसर में हिजाब और केसरिया शॉल पहनकर आने की अनुमति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने हिजाब विवाद पर कहा कि कॉलेज परिसर में हिजाब और केसरिया शॉल पहनकर आने की अनुमति नहीं है।ज्ञानेंद्र ने आगे कहा कि छात्रों को धर्म से परे सोचना चाहिए।

बेंगलुरू:कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने सोमवार को राज्य में हुए हिजाब विवाद पर कहा कि कॉलेज परिसर में हिजाब और केसरिया शॉल पहनकर आने की अनुमति नहीं है। प्रदेश सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि छात्रों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा अनुमोदित वर्दी पहननी चाहिए। सभी को इसका पालन करना चाहिए। सभी समान और भारत माता के बच्चे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, ज्ञानेंद्र ने आगे कहा कि यह संस्कृति शिक्षण संस्थानों से आनी चाहिए। छात्रों को धर्म से परे सोचना चाहिए। वर्दी समानता का प्रतीक है। मुझे संदेह है कि इन मुद्दों (उडुपी विवाद) के पीछे कुछ निहित स्वार्थ हैं। मैंने पुलिस को इस बारे में पूछताछ करने का निर्देश दिया कि इसे भड़काने में कौन शामिल है?

बता दें कि बीते कुछ दिनों से कर्नाटक के कुछ कॉलेजों में हिजाब को लेकर विवाद मचा हुआ है। ऐसे कई मामले राज्य से सामने आ चुके हैं, मुस्लिम महिलाओं को कॉलेजों में हिजाब पहनकर आने पर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। मालूम हो, कर्नाटक के उडुपी जिले के एक और कॉलेज से शुक्रवार को हिजाब को लेकर एक मामला सामने आया था। 

बिंदूर के पीयू कॉलेज में छात्राओं को हिजाब पहनकर जाने से रोका गया था। इस दौरान करीब 300 छात्र भी केसरिया शॉल पहनकर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे थे। इसके बाद छात्रों को शॉल उतारने और कक्षा में जाने का आदेश दिया गया था। हिंदू छात्र मांग कर रहे थे कि संस्थान सभी के लिए यूनिफॉर्म जरूरी करे।

टॅग्स :कर्नाटकगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब