लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक संकट पर सीएम कुमारस्वामी तोड़ी चुप्पी, बीजेपी पर इस्तीफा देने वाले MLA का अपहरण करने का आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 16:04 IST

कर्नाटक विधानसभा के 13 विधायकों ने पिछले कुछ दिनों में इस्तीफा दिया है। इनमें से 10 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि 3 विधायक जद (एस) के हैं ।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी सरकार पर संकट का मामला आज (8 जुलाई) लोकसभा में भी उठा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा ‘शिकारी पार्टी’ है।

कर्नाटक विधानसभा में विधायकों के इस्तीफे और मौजूदा सरकार के संकट पर सीएम एचडी कुमारस्वामी ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि उन्हें कोई घबराहट नहीं है। कुमारस्वामी ने कहा, हालिया राजनीतिक हालत से मुझे कोई घबराहट नहीं हो रही है। मुझे राजनीति पर कोई बात नहीं करनी है। कुमारस्वामी ने इस बात का दावा किया है कि सरकार पर जो भी मौजूदा संकट है, उसे जल्द ही खत्म कर लिया जाएगा। 

नागेश का येदियुरप्पा के पीए और बीजेपी ने किया अपहरण

कर्नाटक के मंत्री डीके शिवकुमार ने बीजेपी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने इस्तीफा देने वाले एच नागेश को अगवा कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुये उन्होंने कहा, अभी मुझे मंत्री पद से इस्तीफा देनेवाले नागेश का फोन आया था। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा के पीए और बीजेपी ने उनका अपहरण कर लिया है। जब तक मैं एयरपोर्ट पहुंचा, प्लेन जा चुका था।

हमारी सरकार चलती रहेगी: सिद्धारमैया

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने दावा किया है कि आज हुई बैठक में मंत्रियों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया, जिससे कि अन्य लोगों को अवसर दिए जा सकें। सरकार में पूरी तरह से बदलाव होगा, लेकिन हमारी सरकार चलती रहेगी। 

बीजेपी ‘शिकारी पार्टी’: अधीर रंजन चौधरी 

कर्नाटक में एच डी कुमारस्वामी सरकार पर संकट का मामला आज (8 जुलाई) लोकसभा में भी उठा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा ‘शिकारी पार्टी’ है। लोकसभा में पार्टी के नेता चौधरी ने संसद भवन में परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम संसद में कर्नाटक का मुद्दा उठाएंगे। यह स्पष्ट है कि भाजपा एक शिकारी पार्टी है।’’ पार्टी ने लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए कार्यस्थगन प्रस्ताव भी दे रखा है।

कर्नाटक विधानसभा के 13 विधायकों ने पिछले कुछ दिनों में इस्तीफा दिया है। इनमें से 10 विधायक कांग्रेस के हैं, जबकि 3 विधायक जद (एस) के हैं । गत शनिवार को इस्तीफा देने वाले 11 विधायकों में से कई विधायक मुंबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं।

नागेश के अपना समर्थन वापस ले लेने के बाद विधानसभा में अध्यक्ष के अलावा जद(एस)-कांग्रेस की गठबंधन सरकार के कुल 117 सदस्य (कांग्रेस-78, जद (एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय- 1) हैं। सदन में भाजपा के 105 सदस्य हैं जहां बहुमत के लिए 113 का आंकड़ा होना चाहिए। अगर विधायकों के इस्तीफे स्वीकार होते हैं तो गठबंधन के सदस्यों की संख्या घट कर 104 पर पहुंच जाएगी। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव