लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सरकार का कोरोना राहत चेक हुआ बाउंस, सीएम बसवराज बोम्मई ने दिये जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2022 18:07 IST

पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने उन बीपीएल परिवारों को 1 लाख रुपये के सहायता राशि देने का ऐलान किया था, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण घर के कमाने वाले सदस्य को खो दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयह चेक उन गरीब परिवारों को दिये गये थे, जिनके परिजन कोरोना महामारी के शिकार हो गये थेचेक बाउंस के ज्यादातर मामले यादगीर जिले से हैंकर्नाटक सरकार ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 1 लाख रुपये का मुआवजा चेक बांटा था

कर्नाटक सरकार की ओर से कोविड महामारी की मद में जारी 1 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक बाउंस हो गया है। यह मामला उत्तर कर्नाटक के यादगीर जिले का बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक बीते साल दिसंबर की 17 तारीख को शोरापुर के विधायक नरसिम्हा नायक (राजू गौड़ा) ने राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 पीड़ितों के परिजनों को सहायता चेक का वितरण किया था। 

यह चेक सरकार की ओर से गरीबी रेखा से नीचे उन परिवारों को दिये गये थे, जिनके परिजन कोरोना महामारी के शिकार हो गये थे। अब उन्हीं पीड़ितों के परिजनों ने शिकायत की है कि राज्य सरकार से उन्हें मुआवजे के चेक बाउंस हो गए हैं।

इस मामले में पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि जब उन्होंने इस बाबत बैंकों से दरियाफ्त की तो उन्होंने इसके लिए कई कारण बताए और मालमें में सहायता राशि मिलने का आश्वासन दिया लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। 

वहीं इस मामले में शिकायत मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से कहा कि कोविड-19 की सहायता राशि के चेक बाउंस मामले में उन्हें रिपोर्ट मिली थी, जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिया कि इसे ठीक करें।

सीएम बोम्मई ने बताया कि चेक बाउंस के मामले केवल यादगीर जिले में हुए हैं। अधिकारियों को मैंने निर्दश दिया है कि इसे ठीक करें और तुरंत मुआवजा जारी करें।

वहीं शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए विधायक नरसिम्हा नायक ने कहा कि इस मामले की जानकारी मुझे भी मिली है। मैं इस मुद्दे की जांच करने और तुरंत मुआवजा जारी करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर रहा हूं। यह हमारे सरकार के लिए बड़े ही शर्म की बात है।

मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर में पिछले साल यादगीर जिले के बसाना गौड़ा की बेटी अनीता को विधायक नायक ने राज्य सरकार की ओर से सहायता राशि के तौर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का 1 लाख रुपये का मुआवजा चेक दिया था।

सरकार से मिले हुए चेक को अनीता ने अपने कर्नाटक ग्रामीण बैंक के खाते में जमा कर दिया। लेकिन जब खाते में पैसे नहीं आये तो उनके बैंक ने कहा कि आप स्टेट बैंक से पूछताछ करें।  

जब अनीता ने स्टेट बैंक की यादगीर शाखा से संपर्क किया तो शाखा में मौजूद अधिकारी उन्हें चेक के बारे में कोई सूचना नहीं दे पाये। कुछ दिनों के बाद अनीता को एक रसीद मिली, जिसमें लिखा था कि चेक 'अन्य कारणों' से बाउंस हो गया।

चेक बाउंस के मामले में केवल एक अनीता ही नहीं है, बल्कि यादगीर के अन्य कोविड पीड़ित परिवारों के साथ भी ऐसा ही हुआ है। गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने गरीबी रेखा के नीचे आने वाले उन परिवारों को 1 लाख रुपये के मृत्यु मुआवजे की घोषणा की थी, जिन्होंने महामारी के कारण घर में कमाने वाले सदस्य को खो दिया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसकर्नाटकBasavaraj Bommaiकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी