लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में सरकार गिरने के आसारः कांग्रेस-जेडी(एस) के 11 विधायकों ने दिया इस्तीफा, जानें बहुमत का मौजूदा गणित

By आदित्य द्विवेदी | Updated: July 6, 2019 14:18 IST

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की कुमारस्वामी सरकार पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को सत्ताधारी पार्टियों के कई विधायक स्पीकर के पास इस्तीफा देने पहुंचे। विधानसभा अध्यक्ष ने 11 विधायकों के इस्तीफे की पुष्टि कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।क्या बहुमत का आंकड़ा नीचे गिराकर सरकार बनाने में सफल हो जाएगी बीजेपी?

कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सत्ताधारी कांग्रेस और जेडीएस के 11 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार ने इसकी पुष्टि कर दी है। कांग्रेस नेता और राज्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पार्टी की आपात बैठक बुलाई है। सीएम कुमारस्वामी अमेरिका के दौरे पर हैं।

विधायक रमेश जरकीहोली, बीसी पाटिल, महेश कुमतल्ली, प्रताप गौड़ा पाटिल, शिवराम हेब्बर, सुब्बा रेड्डी और एस विश्वनाथ, नारायण गौड़ा, मलिंगा रेड्डी, सौम्य रेड्डी, एन मुनीरत्न, एसटी सोमशेखर और विरथी बासवराजऔर के गोपालैय्या ने स्पीकर कुमार की अनुपस्थिति में उनके सेक्रेटरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद कई विधायक राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने राजभवन पहुंचे।

फिलहाल कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री जी परमेश्वरा और राज्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कांग्रेस नेताओं की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक कांग्रेस और जेडीएस विधायकों के इस्तीफे की सुगबुगाहट के मद्देनजर बुलाई गई है।

इस्‍तीफा देने पहुंचे कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि मैं विधानसभा अध्‍यक्ष के पास इस्‍तीफा देने आया हूं। मैं अपनी बेटी और कांग्रेस विधायक सौम्‍या रेड्डी के बारे में नहीं जानता। वह एक स्‍वतंत्र महिला हैं।

बहुमत का मौजूदा गणित

कर्नाटक विधानसभा में 224 सदस्य हैं। किसी भी सरकार को बहुमत के लिए 113 सदस्यों का समर्थन जरूरी है। फिलहाल कांग्रेस और जेडी(एस) के पास कुल मिलाकर 116 विधायक हैं। इसके अलावा एक बीएसपी विधायक का समर्थन भी सरकार को मिला हुआ है। इस प्रकार सरकार के पास बहुमत से चार विधायक ज्यादा हैं। दूसरी तरफ बीजेपी के पास 104 विधायक हैं। इसके अलावा दो निर्दलीय और एक केपीजेपी का विधायक है।

सरकार बनाने के लिए बीजेपी की योजना

कर्नाटक में बीजेपी की योजना है कि विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा गिराकर ही 207 कर दिया जाए। इसके लिए सत्ताधारी पार्टी के 16 विधायकों को इस्तीफे देने होंगे। 207 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी 104 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर लेगी। इसके अलावा निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी हासिल हो सकता है।

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"