लाइव न्यूज़ :

Karnataka: हाकीम साब के नाम से मशहूर 82 वर्षीय पूर्व ओलंपियन फुटबॉलर शाहिद हकीम का कार्डियक अरेस्ट से निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2021 18:50 IST

Former Olympian footballer Syed Shahid Hakim Died: पूर्व ओलंपियन फुटबॉलर और फीफा अंतरराष्ट्रीय रेफरी सैयद शाहिद हकीम का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. हैदराबाद के रहने वाले फुटबॉलर और रेफरी सैयद शाहिद हकीम का इलाज कलबुर्गी के एक अस्पताल में चल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट से फुटबॉलर शाहिद हकीम की मौत हुई.

Open in App

Former Olympian footballer Syed Shahid Hakim  Died: पूर्व ओलंपियन फुटबॉलर और फीफा अंतरराष्ट्रीय रेफरी सैयद शाहिद हकीम का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. हैदराबाद के रहने वाले फुटबॉलर और रेफरी सैयद शाहिद हकीम (Former Olympian footballer Syed Shahid Hakim  Died) का इलाज कलबुर्गी के एक अस्पताल में चल रहा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट से फुटबॉलर शाहिद हकीम की मौत हुई. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में सैयद शाहिद हकीम की पत्नी सादिया ने बताया कि, ''उनके पार्थिव शरीर को हैदराबाद में उनके पैतृक स्थान ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

बता दें कि सदस्य सैयद शाहिद हकीम भारत के पू्र्व फुटबॉलर और 1960 के रोम ओलंपिक में खेलने वाली अंतिम राष्ट्रीय टीम के सदस्य रहे थे. भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाड़ी शाहीद, हकीम साब के नाम से मशहूर थे. 

पांच दशक से भी अधिक समय तक भारतीय फुटबॉल टीम के साथ जुड़े रहने वाले शाहिद हकीम का जन्म वर्ष 1939 में हैदराबाद में हुआ था. वे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किए गए थे. फुटबॉल प्लेयर शाहिद हकीम खिलाड़ी, सहायक कोच, मुख्य कोच, रेफरी, मैनेजर जैसी कई अहम भूमिका निभा चुके थे. इसके अलावा वे भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर के पद पर तैनात थे.

टॅग्स :Hakim Saabकर्नाटकहैदराबादhyderabad
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी