लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक का किंग कौन: क्या आज फ्लोर टेस्ट पास कर पाएंगे येदियुरप्पा, या कांग्रेस-जेडीएस मारेगी बाजी

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 19, 2018 08:03 IST

सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी को लगे झटके के बाद कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शनिवार को शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना है। क्या येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट पास कर पाएंगे या कांग्रेस-जेडीएस सरकार बनाएगी।

Open in App

नई दिल्ली/बेंगलोर, 19 मई। कर्नाटक में बीते चार दिनों से जारी हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। सुप्रीम कोर्ट से बीजेपी को लगे झटके के बाद कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को शनिवार को शाम चार बजे विधानसभा में बहुमत साबित करना है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या 104 विधायकों वाली बीजेपी प्लोर टेस्ट पास कर पाएगी। जबकि उसे बहुमत के लिए 112 वोटों की जरूरत होगी। 

इससे पहले कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने येदियुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी थी लेकिन शुक्रवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उन्हें आज यानी शनिवार को शाम चार बजे बहुमत साबित करना है।

वहीं कांग्रेस और जेडीएस भी सरकार बनाने का दावा कर रही है। इससे पहले नाटकीय रूप से जेडीएस और कांग्रेस के विधायकों को तीन बसों बेंगलोर से हैदराबाद पहुंचाया गया था लेकिन अब खबर है कि उन्हें हैदराबाद से वापस बेंगलोर ले जाया जा रहा है। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में चली सुनवाई के दौरान जस्टिस एके सीकरी, जस्टिस एसए बोबडे और जस्टिस अशोक भूषण की खंडपीठ ने शुक्रवार को कांग्रेस-जेडीएस की याचिका पर फैसला सुनाते हुए कहा कि सरकार का फैसला सदन में होना चाहिए और बहुमत परीक्षण इसका सबसे अच्छा रास्ता है।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि, प्रोटेम स्पीकर शनिवार को नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएं और यह काम शाम चार बजे से पहले पूरा हो जाना चाहिए। उसके बाद फ्लोर टेस्ट कराया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने बहुमत परीक्षण के दौरान गुप्त मतदान की अनुमति देने की येदियुरप्पा की अपील को ठुकरा दिया है। उनके वकील मुकुल रोहतगी ने फ्लोर टेस्ट के लिए सोमवार तक का समय देने का आग्रह किया था लेकिन इस अपील को भी सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कर्नाटकबीएस येदियुरप्पाकांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर