लाइव न्यूज़ :

Karnataka floor test Highlights: ध्वनि मत से पारित हुआ येदियुरप्पा का विश्वास प्रस्ताव, स्पीकर ने दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 16:05 IST

कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने आज विश्वास प्रस्ताव पेश किया जिसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने रविवार को 14 और बागी विधायकों को दलबदल रोधी कानून के तहत अयोग्य करार दिया।बहुमत हासिल करने के लिए जरूरी संख्या घट कर 104 रह गई थी।

कर्नाटक के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पास करा लिया है। इससे पहले कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार ने रविवार को 14 और बागी विधायकों को दलबदल रोधी कानून के तहत अयोग्य करार दिया। इस कार्रवाई से विधानसभा में बहुमत के लिए जरूरी संख्या घट कर 104 रह गई थी और इससे हाल में बनी भाजपा सरकार के लिए सोमवार को विश्वासमत हासिल करना आसान हो गया था।

कर्नाटक विधानसभा में येदियुरप्पा का फ्लोर टेस्ट लाइवः-

29 Jul, 19 01:22 PM

इस्तीफे के ऐलान के बाद स्पीकर ने क्या कहा

कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष के. आर रमेश कुमार ने अपने इस्तीफे का सोमवार को एलान किया। इससे पहले सदन ने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की तरफ से पेश विश्वास प्रस्ताव स्वीकृत किया और विनियोग विधेयक पारित किया। अध्यक्ष ने कहा, “मैंने इस पद से खुद को अलग करने का फैसला किया है...मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है।” उन्होंने उपाध्यक्ष कृष्ण रेड्डी को अपना त्यागपत्र सौंपा। कुमार ने कहा कि अध्यक्ष के तौर पर अपने 14 माह के कार्यकाल में उन्होंने अपने “विवेक” के अनुरूप और संविधान के मुताबिक काम किया। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी क्षमता के अनुरूप अपने पद की गरिमा बरकरार रखने का प्रयास किया।” अध्यक्ष ने यह कदम येदियुरप्पा की ओर से पेश विश्वास प्रस्ताव पर जीत हासिल करने और सदन द्वारा विनियोग विधेयक पारित करने के फौरन बाद उठाया। इससे एक दिन पहले उन्होंने 14 और बागी विधायकों को अयोग्य ठहराया था जबकि तीन को पहले अयोग्य ठहराया गया था।

29 Jul, 19 12:45 PM

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर ने की इस्तीफे की घोषणा

कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने येदियुरप्पा का विश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद इस्तीफे की घोषणा कर दी।

29 Jul, 19 11:53 AM

ध्वनि मत से पारित हुआ विश्वास प्रस्ताव

कर्नाटक विधानसभा में ध्वनि मत से पारित हुआ येदियुरप्पा का विश्वास प्रस्ताव

29 Jul, 19 11:38 AM

सिद्धारमैया बोले- असंवैधानिक होगी ये सरकार

विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान सिद्धारमैया ने कहा कि हमें लगता है कि येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बन जाएंगे लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं है। आप बागियों के साथ हैं। क्या आप स्थायी सरकार दे पाएंगे। ये असंभव है। मैं इस विश्वास प्रस्ताव का विरोध करता हूं क्योंकि ये सरकार असंवैधानिक और अनैतिक है।

29 Jul, 19 11:24 AM

सीएम येदियुरप्पा ने पेश किया विश्वास प्रस्ताव

29 Jul, 19 10:40 AM

विधानसभा पहुंचे बीएस येदियुरप्पा

बीएस येदियुरप्पा फ्लोर टेस्ट का सामना करने के लिए कर्नाटक विधानसभा पहुंच चुके हैं। इस वक्त विधान सौदा में कांग्रेस विधायक दल की बैठक चल रही है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव, केजे जॉर्ज, प्रियांक खड़गे, एमबी पाटिल, इश्वर खांद्रे और अन्य कांग्रेस विधायक मौजूद हैं।

टॅग्स :कर्नाटक सियासी संकटकर्नाटकबीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच