लाइव न्यूज़ :

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की; सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा को मिला टिकट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 20, 2023 09:10 IST

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस ने रायचूर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद सलाम, सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा, सीवी रमन नगर से एस. आनंद कुमार, अरकालगुड से एच.पी. श्रीधर गौड़ा और मैंगलुरु शहर (उत्तर) से इनायत अली को उम्मीदवार बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने बुधवार शाम चार और उम्मीदावर घोषित किये थे।देर रात पांच उम्मीदवारों की अंतिम सूची भी जारी कर दी। राज्य के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

नयी दिल्लीः कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर रात पांच उम्मीदवारों की अपनी छठी और आखिरी सूची जारी कर दी है। इसके मुताबिक, रायचूर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद सलाम, सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा, सीवी रमन नगर से एस. आनंद कुमार, अरकालगुड से एच.पी. श्रीधर गौड़ा और मैंगलुरु शहर (उत्तर) से इनायत अली को उम्मीदवार बनाया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने बुधवार शाम चार और उम्मीदावर घोषित किये थे, जिनमें यासिर अहमद खान पठान का नाम भी शामिल है। पठान को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के खिलाफ शिग्गांव विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। मुख्यमंत्री के खिलाफ पहले मोहम्मद यूसुफ सवानूर को टिकट दिया गया था। हालांकि सवानूर के स्थान पर पठान को चुनावी मैदान में उतारा गया। कांग्रेस ने अब सभी 224 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। 

कांग्रेस ने जिस सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा को टिकट दिया है,  वहां जनता दल (सेक्यूलर) के वरिष्ठ नेता और विधायक जी टी देवगौड़ा के दामाद रामचंद्र गौड़ा चुनावी मैदान में हैं। राज्य के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। इस विधानसभा चुनाव को साल 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है। वहीं, मतदान 10 मई को होगा जबकि मतगणना 13 मई को होगी। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह