लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः अब राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दिया '5 मिनट चैलेंज', पोस्ट किया ये वीडियो

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 5, 2018 11:46 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने रेड्डी बंधुओं को टिकट दिया है जिनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। राहुल गांधी ने इसी मुद्दे पर 5 मिनट बोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी है।

Open in App

नई दिल्ली, 05 मई 2018ः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पांच मिनट बोलने का चैलेंज दिया है। इससे पहले पीएम मोदी ने राहुल गांधी को 15 मिनट कर्नाटक के विकास पर बोलने के लिए चुनौती दी थी। राहुल गांधी ने कर्नाटक में 'भ्रष्टाचार और आपराधिक मामलों का सामना कर रहे' बीजेपी उम्मीदवारों को लेकर निशाना साधते हुए सवाल किया कि ‘कर्नाटक के इन मोस्ट वांटेड लोगों के एपिसोड' के बारे वह कब बोलेंगे। राहुल ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, 'प्रिय मोदीजी, आप बहुत बातें करते हैं। समस्या यह है कि आपकी कथनी और करनी में मेल नहीं है।' (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

यह भी पढ़ेंः- कर्नाटक चुनाव में पीएम मोदी और अमित शाह ने झोंकी ताकत, जानें आज का पूरा कार्यक्रम

वीडियो का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में उम्मीदवारों के आपके चयन की एक बानगी प्रस्तुत है। यह 'कर्नाटक के मोस्ट वांटेड' लोगों के एपिसोड जैसा लगता है।' राहुल की ओर से पोस्ट वीडियो में रेड्डी बन्धुओं, बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा सहित कुल 11 नेताओं का जिक्र किया गया है 'जिन पर भ्रष्टाचार और अपराध के मामले दर्ज हैं।' इसमें सवाल किया गया है कि क्या प्रधानमंत्री मोदी इन लोगों को उम्मीदवार बनाये जाने पर 5 मिनट बोलेंगे?

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। मतों की गिनती 15 को होगी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018राहुल गाँधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब