लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे CM सिद्धारमैया

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 22, 2018 15:48 IST

पिछले रविवार को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 218 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था।

Open in App

बेंगलुरु, 22 अप्रैलः कांग्रेस ने कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने 11 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें सूबे के मुखिया यानि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बदामी विधानसभा सीट चुनाव लड़ेंगे। यह उनकी दूसरी सीट होगी, जिस पर वह चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वह चामुंडेश्वरी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। 

कांग्रेस ने 15 अप्रैल को की थी पहली लिस्ट जारी

बता दें कि पिछले रविवार को कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें 218 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया था। बताया गया था कि कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 13 अप्रैल को ही जारी करने वाले थी, लेकिन पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में सदस्यों के बीच मतभेद उभरने के कारण इसका ऐलान 15 अप्रैल को किया गया था। 

क्या कहते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऑपिनियन पोल 

इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला है। ये सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में  इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ऑपिनियन पोल सामने आया है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं होगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें-कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018: कांग्रेस ने जारी की 218 उम्मीदवारों की पहली सूची, चामुंडेश्वरी से लड़ेंगे सिद्धारमैया

कांग्रेस बन सकती है बड़ी पार्टी

ऑपिनियन पोल के मुताबिक प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये था 2013 का परिणाम  2013 में हुए चुनाव में  224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थी। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी।  

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

क्रिकेट24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया, पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर एक्शन, इम्पैक्ट प्लेयर सहित 11 खिलाड़ी पर 600000 रुपये फाइन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष