लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में बदला समीकरणः कांग्रेस का दावा, बीजेपी के 6 विधायक 'संपर्क' में

By स्वाति सिंह | Updated: May 16, 2018 13:41 IST

कर्नाटक में सरकार किसकी बनेगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है।

Open in App

बेंगलुरु, 16 मई: कर्नाटक विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद से राज्य का सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सभी राजनितिक पार्टियां बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस अलग-अलग बैठक कर रही हैं। लेकिन सरकार किसकी बनेगी यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इसी बीच कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोड़-तोड़ की राजनीति है कि कांग्रेस-जेडीएस के कुछ विधायक उनके संपर्क में हैं। वहीं कांग्रेस ने यह दावा किया है कि बीजेपी के लगभग 6 विधायक उनके संपर्क में हैं।  हालांकि बुधवार को बैठकों का दौर जारी है।  

ये भी पढ़ें: कर्नाटक LIVE: खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच रिसॉर्ट में ले जाए गए कांग्रेस विधायक

कर्नाटक: राज्यपाल ने अगर बीजेपी को दिया सरकार बनाने का न्योता, तो कोर्ट जाएगी कांग्रेस+जेडीएस

वहीं दोनों ही पार्टियों ने इस बात से नाकारा है।  कांग्रेस के नेता नेता एमबी पाटिल ने मीडिया को बताया कि उनकी पार्टी के सभी विधायक एकजुट है।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गायब होने की झूठी है। उन्होंने आगे बताया कि बीजेपी के 6 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में है। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस विधायक एनए हैरिस ने इसपर बीजेपी को गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है।  

ये भी पढ़ें: कर्नाटक: विपक्ष के 5 विधायक 'लापता', इन 10 तरीकों से बीजेपी बना सकती है सरकार

कर्नाटक: BJP को चाहिए 8 का सपोर्ट, जेडीएस-कांग्रेस के 5 MLA 'लापता'

गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने हैं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 104 कांग्रेस 78 और जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, केपी जनता पार्टी एक को सीट मिली है। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। सरकार बनाने के लिए जेडीएस का साथ दे रही है कांग्रेस। लेकिन बहुमत के बाद भी राज्यपाल ने अभी तक कांग्रेस+जेडीएस को सरकार बनाने का न्योता नहीं दिया है। बीजेपी भी सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटाने की जी तोड़ कोशिश कर रही है।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसजय समैक्यआंध्रा पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए