लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनावः BJP ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, किसानों से किया ये वादा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 4, 2018 11:08 IST

karnataka assembly election: बीएस येदिरुप्पा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हमरी प्राथमिकता में किसानों का कल्याण हमेशा से रहा है है।

Open in App

बेंगलुरु, 4 मईः कर्नाटक विधानसभा चुनाव अभियान की डोर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभाले हुए हैं और वह धुंआधार रैलियां कर रह रहे हैं। इसी बीच सूबे की बीजेपी ने अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे हैं। 

बीएस येदिरुप्पा ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हमरी प्राथमिकता में किसानों का कल्याण हमेशा से रहा है है। हम कर्नाटक में विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के लिए 1,50,000 करोड़ रुपये आवंटित करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के हर खेत तक पानी पहुंचेक्या कहते हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव के ऑपिनियन पोल 

इस चुनाव में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी और जनता दल सेक्युलर के बीच कड़ा मुकाबला है। ये सारी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ऐसे में  इंडिया टुडे न्यूज चैनल की ओर से किए गया ऑपिनियन पोल सामने आया है। ऑपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी के लिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 की राह आसान नहीं होगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक कांटे की टक्कर के बीच हंग असेंबली होने की उम्मीद है। 

कांग्रेस बन सकती है बड़ी पार्टी

ऑपिनियन पोल के मुताबिक, प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस बन सकती है। जिसको बीजेपी कड़ी टक्कर दे सकती है। लेकिन जनता दल सेक्युलर हंग असेंबली में बड़ी भूमिका निभाएगी। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिद्धारमैया अभी भी सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। ऑपिनियन पोल के मुताबिक 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस पर  90 से 101 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 78 से 86 फीसदी सीटे मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऑपिनियन पोल के अनुसार जनता दल सेक्युलर को 34 से 43 सीटें मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। 

ये था 2013 का परिणाम 

2013 में हुए चुनाव में  224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस 122 सीटों पर जीती थी और सरकार बनाई थी। बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थी। 13 सीटें अन्य तो बाकी 9 निर्दलीय उम्मीदवारों को मिली थी।  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीएस येदियुरप्पाप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत