लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव परिणाम: इन 5 कारणों से कांग्रेस ने दक्षिणी राज्य में बड़ी जीत हासिल की

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 14, 2023 14:27 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। राज्य की कुल 224 विधानसभा सीट में से कांग्रेस ने 135 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस का मानना ​​है कि कर्नाटक में जीत राष्ट्रीय राजनीति में उनके पुनरुत्थान को सुनिश्चित करेगी। कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सफलता के पीछे के 5 बड़े कारण ये रहे।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कांग्रेस की हुई है बड़ी जीतराज्य स्तरीय नेताओं के सहारे कामयाब हुई कांग्रेस भाजपा के पास कर्नाटक में बड़ा सक्रिय चेहरा नहीं था

Karnataka election results: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135 सीटों पर जीत दर्ज की। भारतीय जनता पार्टी, जो राज्य में सत्ता में थी, ने 65 सीटों पर जीत हासिल की।  एग्जिट पोल आने के बाद किंगमेकर की भूमिका में दिख रही जनता दल (सेक्युलर) महज 19 सीटों पर सिमट कर रह गई। कांग्रेस का मानना ​​है कि कर्नाटक में जीत राष्ट्रीय राजनीति में उनके पुनरुत्थान को सुनिश्चित करेगी।  कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी की सफलता के पीछे के 5 बड़े कारण ये रहे।

1-  बजरंग दल पर की गई घोषणा से पीछे हटना

कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में 'बजरंग दल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने' के वादे से जुड़ा विवाद इस पुरानी पार्टी की संभावनाओं को खत्म कर सकता था। इस बात ने एक राष्ट्रव्यापी बहस छेड़ दी और प्रधानमंत्री सहित सभी बड़े भाजपा नेताओं के भाषणों जोर शोर से इसका जिक्र किया गया। लेकिन एक बार जब विवाद शुरू हो गया, तो कांग्रेस सावधानी बरतते हुए अपने रुख से पीछे हट गई और कहा कि संगठन पर प्रतिबंध लगाने की उसकी कोई योजना नहीं है। डीके शिवकुमार, जो कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के नायक के रूप में उभरे हैं, ने कहा कि अगर वे आते हैं तो पार्टी राज्य भर में बजरंग बली मंदिरों का निर्माण करेगी।

2- राज्य स्तरीय जननेता

एक राज्य का चुनाव अक्सर केवल एक राज्य का चुनाव होता है और मतदाता अक्सर राष्ट्रीय राजनीति के व्यापक दायरे के बजाय अपनी तात्कालिक चिंताओं से सीधे जुड़े मामलों पर वोट देने का फैसला करते हैं। कर्नाटक में यही हुआ। चुनावी राजनीति से बीएस येदियुरप्पा की क्रमिक सेवानिवृत्ति का मतलब था कि भाजपा के पास राज्यव्यापी अपील वाला एक जन नेता नहीं था। बासवराज बोम्मई जनता का भरोसा नहीं जीत सके। दूसरी ओर कांग्रेस का  राष्ट्रीय नेतृत्व कर्नाटक अभियान से लगभग अनुपस्थित था। भारत जोड़ो यात्रा को छोड़कर, कर्नाटक अभियान को लगभग पूरी तरह से सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार द्वारा आगे बढ़ाया गया था।

3- भ्रष्टाचार पर ध्यान: 40% सरकार अभियान

भारत में नारे अक्सर चुनाव जीत जाते हैं। कांग्रेस पार्टी के 40% वाली सरकार अभियान ने उसके पक्ष में काम किया। ऐसा लगता है कि कर्नाटक के मतदाताओं को कांग्रेस का ये नारा पसंद आया। कर्नाटक में चुनावों में भ्रष्टाचार एक बड़ा मुद्दा बन गया था और कांग्रेस बिना डगमगाए अपने अभियान के दौरान भ्रष्टाचार पर अपना ध्यान केंद्रित करने में सफल रही। पार्टी ने यह सुनिश्चित किया कि वह हर अवसर पर भाजपा नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाती रहे।

4- अमूल बनाम नंदिनी की लड़ाई

अमूल की घोषणा के बाद कि वह अपने उत्पादों को कर्नाटक में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचेगी, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह राज्य के घरेलू सहकारी-आधारित दूध ब्रांड नंदिनी को समाप्त करने की केंद्र की योजना थी। कर्नाटक के डेयरी उद्योग पर 25 लाख से अधिक लोगों के आश्रित होने के कारण, यह अभियान कि उद्योग को जोखिम हो सकता है, ने एक भय पैदा कर दिया और मतदाताओं को भाजपा से अलग कर दिया।

5- राहुल गांधी की अनुपस्थिति

राहुल गांधी का खराब चुनावी रिकॉर्ड रहा है। उनके अभियानों, भाषणों, का अक्सर मतदाताओं पर विपरीत असर होता है। इस बार, जबकि भाजपा के केंद्रीय नेताओं ने अपनी पूरी ऊर्जा कर्नाटक अभियान में झोंक दी, कांग्रेस राहुल गांधी को कर्नाटक से दूर रखने में सफल रही। सुनियोजित जनसंपर्क के हिस्से के रूप में नंदिनी आइसक्रीम खाते हुए राहुल गांधी के कुछ वीडियो सामने आए। राहुल ने बेहद कम रैलियां भी कीं। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेससिद्धारमैयाDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है