लाइव न्यूज़ :

Watch: कर्नाटक चुनाव की मतगणना के रुझानों से गदगद हुई कांग्रेस, पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में 'बजरंगबली' के रूप में कार्यकर्ता ने मनाया जश्न

By रुस्तम राणा | Updated: May 13, 2023 11:11 IST

एआईसीसी के दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाते नजर आए। इनमें एक कार्यकर्ता 'बजरंगबली' के गेट अप में भी दिखाई दिया

Open in App
ठळक मुद्देखबर लिखे जाने तक EC के अनुसार, कांग्रेस 100 सीटों से भी आगे चल रही हैवहीं सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी 71 सीटों पर आगे हैजबकि तीसरे नंबर पर जनता दल (सेकुलर) जो 32 सीटों पर लीड कर रही है

नई दिल्ली:कर्नाटक में 10 मई को हुए विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मतगणना जारी है। रुझानों को देखकर कांग्रेस पार्टी गदगद है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया जा रहा है। कर्नाटककांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के बेंगलुरु आवास के बाहर मिठाई बांटी जा रही है।

इसी कड़ी में एआईसीसी के दिल्ली मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ मिठाई बांटकर जश्न मनाते नजर आए। इनमें एक कार्यकर्ता 'बजरंगबली' के गेट अप में भी दिखाई दिया। दरअसल, इस चुनाव में बजरंगबली का मुद्दा जोर-शोर से गर्माया था। 

सत्तारूढ़ दल बीजेपी ने इस मुद्दे को राज्य के विधानसभा चुनाव में कैंपेन में खूब भुनाने की कोशिश की थी। दरअसल, कांग्रेस के घोषणा-पत्र में बजरंग दल को बैन करने के वादे के बाद बीजेपी ने इसे बजरंगबली से जोड़ दिया था। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने चुनावी भाषणों में बजरंगबली का जिक्र किया था। 

खबर लिखे जाने तक चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, कांग्रेस 100 सीटों से भी आगे चल रही है। वहीं सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी 71 सीटों पर आगे है। जबकि तीसरे नंबर पर जनता दल (सेकुलर) जो 32 सीटों पर लीड कर रही है। कर्नाटक राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव 10 मई को हुए थे। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसBJPजनता दल (सेकुलर)कर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी