लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव: मैसूर की रैली प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री बेरोजगारी, महंगाई और आरक्षण जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते

By अनुभा जैन | Updated: April 26, 2023 07:09 IST

प्रियंका गांधी ने मैसूर में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री और सत्ताधारी सरकार अजीबोगरीब मुद्दे उठाती है- जैसे विपक्ष के नेता पीएम की कब्र खोदना चाहते हैं। उन्होंने पूछा कि पीएम नरेंद्र मोदी बेरोजगारी, महंगाई और आरक्षण पर बात क्यों नहीं करते।

Open in App

मैसूर: ’कर्नाटक के लोगों ने पहले कांग्रेस और जदयू की सरकार चुनी थी लेकिन भाजपा ने घूसखोरी के जरिए लोगों को गुमराह कर अपनी सरकार बना ली। भाजपा की सरकार शुरू से ही झांसा, बेईमानी और लालच से बनी है। इस वजह से कई महत्वपूर्ण काम सत्ताधारी सरकार द्वारा नहीं किए गए हैं।” एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले मैसूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रियंका ने हैरानी जताते हुए कहा कि चुनाव प्रचार में प्रधानमंत्री और सत्ताधारी सरकार अजीबोगरीब मुद्दे उठाती है जैसे विपक्ष के नेता पीएम की कब्र खोदना चाहते हैं। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री बेरोजगारी, महंगाई और आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर बात क्यों नहीं करते? उन्होंने कहा कि चुनाव प्रधानमंत्री मोदी या किसी राजनीतिक नेता के बारे में नहीं है बल्कि चुनाव कर्नाटक राज्य के लोगों के लिए है।

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री के करीबी उद्योगपति अडानी 1600 करोड़ कमा रहे हैं और इस राज्य के किसान को उनके हिस्से का पैसा भी नहीं मिल रहा है। लोगों को हर खरीद पर जीएसटी देना होता है। अन्य कांग्रेस शासित राज्यों की तुलना में गन्ना किसानों को कर्नाटक में सबसे कम राशि मिल रही है, इन राज्यों में किसानों को गन्ने की फसल के लिए उपयुक्त राशि दी जा रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई बढ़ रही है।

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए प्रियंका ने कहा कि केंद्र द्वारा कर्नाटक के लिए आवंटित धन धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। कमजोर नेताओं को सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा नियुक्त किया गया था और इसलिए मुख्यमंत्री लगातार बदले जा रहे थे। कैबिनेट का विस्तार नहीं हुआ। प्रदेश की बेहतरी के लिए सुशासन की बातें महत्वहीन रह गईं। बीजेपी की 40 प्रतिशत की सरकार ने बेशर्मी से भोले-भाले लोगों से पैसे लिए। कई घोटाले हुए; स्कूल प्रबंधन संघों और ठेकेदारों ने अपनी बदहाली के बारे में प्रधानमंत्री को पत्र लिखा लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

प्रियंका ने कहा, “कर्नाटक राज्य से 1.5 लाख करोड़ रुपये लूटे गए हैं। इस पैसे का उपयोग कर्नाटक राज्य के लोग पर किया जा सकता था, अर्थात 100 एम्स अस्पताल बनाए जा सकते थे; 30 हजार स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा सकते थे; 750 किमी लंबी मेट्रो बनाई जा सकती थी;  30 लाख अफोर्डेबल हाउस तैयार हो सकते थे। जब सरकार भ्रष्ट होगी तो उस राज्य या देश के लोगों पर इसका असर पड़ेगा।’ उन्होंने कहा कि नौकरी की रिक्तियां हैं लेकिन हमारे देश का युवा बेरोजगार है। सरकार द्वारा किए गए सभी वादे पूरे नहीं किए गए हैं। कांग्रेस सवाल पूछ रही है लेकिन सत्ताधारी सरकार जवाब देने में विफल रही है।

आरक्षण की बात करते हुए प्रियंका ने बीजेपी की डबल इंजन सरकार पर आरोप लगाया कि कर्नाटक की सरकार ने आरक्षण बढ़ाने का वादा किया था लेकिन केंद्र की सरकार ने इस पर कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने षड्यंत्र के साथ राज्य में अपने प्रतिद्वंद्वी अमूल के प्रवेश के माध्यम से कर्नाटक के सहकारी नंदिनी ब्रांड को तोड़ने की कोशिश की। पहले 99 लाख दूध इकट्ठा होता था, आज 70 लाख। जानबूझकर दूध की किल्लत की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी सरकार लोगों को गरीबी से बाहर नहीं निकालना चाहती है; नहीं तो एक बार जब लोग आत्मनिर्भर हो जाएंगे तो वे सरकार के खिलाफ सवाल उठाएंगे। कर्नाटक में, कांग्रेस पार्टी द्वारा कई प्रगतिशील योजनाएं शुरू की गई हैं। जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब पार्टी ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्ज माफ किया था। छत्तीसगढ़ में न्यूनतम समर्थन मूल्य सबसे ज्यादा तय किया गया है, हिमाचल में कांग्रेस पुरानी पेंशन स्कीम लेकर आई है। इसलिए, अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो कांग्रेस कर्नाटक के 100 प्रतिशत विकास की गारंटी देगी।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023प्रियंका गांधीभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें