लाइव न्यूज़ :

मैं पीठ में छुरा भी नहीं मारूंगा, ना ही ब्लैकमेल करूंगा, दिल्ली रवाना होने के दौरान बोले डीके शिवकुमार- मैं एक जिम्मेदार आदमी हूं...

By अनिल शर्मा | Updated: May 16, 2023 10:41 IST

डीके शिवकुमार मंगलवार दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली रवानगी से पहले मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि हमारा एक संयुक्त घर है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता।

Open in App
ठळक मुद्देशिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे को सोमवार शाम को रद्द कर दिया था।सिद्धरमैया सोमवार से दिल्ली में ही हैं। 

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद राज्य में सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। डीके शिवकुमार मंगलवार दिल्ली रवाना हुए।  मुख्यमंत्री पद के तौर पर मुख्य रूप से दो चेहरे- देश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्ममंत्री सिद्धारमैया सामने हैं।

 दिल्ली रवानगी से पहले मीडिया से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि हमारा एक संयुक्त घर है, हमारी संख्या 135 है। मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता। कांग्रेस नेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि हमारा संयुक्त सदन है। मैं एक जिम्मेदार आदमी हूं...मैं पीठ में छुरा भी नहीं मारूंगा और ब्लैकमेल भी नहीं करूंगा। मैं गलत इतिहास में नहीं जाना चाहता, मैं एक बुरी टिप्पणी के साथ नहीं जाना चाहता।

डीके शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस महासचिव ने मुझे अकेले आने के लिए कहा है, मैं अकेले दिल्ली जा रहा हूं। वे मुझे पसंद करें या न करें, मैं एक जिम्मेदार आदमी हूं। मैं बैकस्टैब नहीं करूंगा और मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा। अगली रणनीतिक के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि  20 सीटें जीतना (लोकसभा चुनाव में) हमारी अगली चुनौती है।

डीके शिवकुमार ने कहा कि मेरा स्वास्थ्य अच्छा है। गौरतलब है कि शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे को सोमवार शाम को रद्द कर दिया था जिससे ये अटकलें लगायी गयीं कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। वहीं, सिद्धरमैया सोमवार से दिल्ली में हैं।

कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। शिवकुमार तथा सिद्धरमैया को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या के बारे में अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा था कि उनका संख्याबल 135 है क्योंकि उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने 135 सीटें जीती हैं।

टॅग्स :DK Shivakumarमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?