लाइव न्यूज़ :

डिटेंशन सेंटर को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा-"हमने अवैध प्रवासी को रखने के लिए इमारत बनाया है"

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 25, 2019 04:51 IST

उप मुख्यमंत्री, गोविंद करजोल ने कहा कि  इसका नाम फॉरेनर डिटेंशन सेंटर है। यह अवैध प्रवासियों के लिए है, उन्हें हिरासत में लेने के बाद डिपोर्ट करने तक रखने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है।

Open in App
ठळक मुद्देअमित शाह ने एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि एनआरसी व सीएए को ध्यान में रखकर कोई डिटेंशन सेंटर देश में नहीं बनाए गए हैं। इसके बाद एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विदेश से यदि कोई अवैध तरीके से भारत आता है तो उसकी गिरफ्तारी के बाद रखने के लिए एक जगह की जरूरत होती है।

डिटेंशन सेंटर को लेकर देश में प्रधानमंत्री व गृहमंत्री के बयान के बाद तरह-तरह के विवाद उठ रहे हैं। इसी बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री, गोविंद करजोल ने कहा कि  इसका नाम फॉरेनर डिटेंशन सेंटर है। यह अवैध प्रवासियों के लिए है, उन्हें हिरासत में लेने के बाद डिपोर्ट करने तक रखने की जिम्मेदारी गृह विभाग की होती है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि  कर्नाटक में 30 अवैध अप्रवासी थे, हमने उनके भोजन और आश्रय की व्यवस्था की है। हमारे सरकार ने उनके लिए इमारत बनाई है, इसलिए ताकि उनको रखने के लिए अच्छा बुनियादी ढांचा उप्लब्ध हो।

बता दें कि अमित शाह ने एएनआई को दिए अपने इंटरव्यू में कहा था कि एनआरसी व सीएए को ध्यान में रखकर कोई डिटेंशन सेंटर देश में नहीं बनाए गए हैं। इसके बाद एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विदेश से यदि कोई अवैध तरीके से भारत आता है तो उसकी गिरफ्तारी के बाद रखने के लिए एक जगह की जरूरत होती है। अवैध अप्रवासी को पहले वहां रखा जाता है और बाद में उसे कानूनी प्रक्रिया पूरा करने के बाद संबंधित देश से बात कर डिपोर्ट कर दिया जाता है। अमित शाह ने कहा कि असम में ऐसा ही एक सेंटर काफी पहले से है।  

इसके अलावा, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भी कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है। देश में बस एक ही डिटेंशन सेंटर असम में है।' हालांकि, शाह ने कहा कि वह इसपर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोई डिटेंशन सेंटर फंक्शनल नहीं है और न मोदी सरकार के बाद कोई डिटेंशन सेंटर बना है। 

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्टकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों