लाइव न्यूज़ :

Karnataka Congress President: क्या कर्नाटक में कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाएंगे?, मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 12, 2025 18:24 IST

Karnataka Congress President: मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार, गृह मंत्री जी. परमेश्वर और जारकीहोली उनसे मिलें तो ‘‘कहानियां न गढ़ें।’’

Open in App
ठळक मुद्देधीरे-धीरे अन्य जगहों पर भी ऐसा किया जाएगा।जल्दी ही अलग-अलग कहानियां सामने आने लगेंगी।हम कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठों और विभागों में भी ऐसा करेंगे।

Karnataka Congress President: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कर्नाटक में पार्टी के नेतृत्व में बदलाव के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की। वर्तमान में, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार 2020 से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष का पद संभाल रहे हैं। खरगे ने कहा कि अगले कुछ दिनों में दो से तीन राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति होगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने ओडिशा में पार्टी अध्यक्ष को बदल दिया है। नये प्रदेश अध्यक्ष पिछड़े वर्ग से हैं। हमने तीन से चार जगहों पर ऐसा किया है। धीरे-धीरे अन्य जगहों पर भी ऐसा किया जाएगा।’’

कर्नाटक में नए पार्टी अध्यक्ष के बारे में पूछे जाने पर खड़गे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं खासतौर पर कुछ नहीं कह सकता। अगर मैं कुछ कहता हूं, तो आप उसे तोड़-मरोड़ कर पेश करेंगे। यही कारण है कि लोग आपको सच नहीं बताते हैं। यहां से बात आगे बढ़ने के बाद जल्दी ही अलग-अलग कहानियां सामने आने लगेंगी।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी एक के बाद एक राज्यों में संगठन में नियुक्त कर रही है। खड़गे ने बताया, ‘‘अगले कुछ दिनों में हम दो से तीन राज्यों में ऐसा करेंगे। हम उन राज्यों में पदाधिकारियों की नियुक्ति करेंगे, जहां हमने अभी तक ऐसा नहीं किया है। हम कांग्रेस के अन्य प्रकोष्ठों और विभागों में भी ऐसा करेंगे।’’

हाल ही में राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली के उनसे मुलाकात करने के बारे में खड़गे ने कहा, ‘‘मैं एआईसीसी अध्यक्ष हूं। अगर कोई मुझसे मिलता है तो क्या यह कोई बड़ी बात है? हर कोई मुझसे मिलने आता है। वह (सतीश जारकीहोली) हमारे हैं और वह कर्नाटक से हैं। फोन पर तुरंत मुलाकात का समय मिलने की सुविधा है।

क्या मैं उन्हें मना कर सकता हूं?’’ खड़गे ने मीडिया को सलाह दी कि जब मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री शिवकुमार, गृह मंत्री जी. परमेश्वर और जारकीहोली उनसे मिलें तो ‘‘कहानियां न गढ़ें।’’ पार्टी के कई नेता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की बात कर रहे हैं, जिस पद पर वर्तमान में शिवकुमार हैं।

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसकर्नाटकDK Shivakumarसिद्धारमैया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ