लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने जारी की हॉर्स ट्रेडिंग वाली ऑडियो क्लिप, BJP में आने के लिए पैसे ऑफर कर रहे थे जर्नादन रेड्डी

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: May 18, 2018 21:00 IST

कर्नाटक मामले में एक्‍शन में कांग्रेसः हैदराबाद के कृष्णा होटल में सभी कांग्रेस विधायकों की गुप्त में मीटिंग मौजूद रहे कई दिग्गज कांग्रेसी नेता।

Open in App

हैदराबाद, 18 मईः कर्नाटक को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्‍शन में आ चुकी है। एक के बाद एक बीजेपी के नहलों पर कांग्रेस दहला चल रही है। इसी क्रम में आज कांग्रेस नेएक ऑडियो क्लिप जारी की है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पूर्व दिग्गज बीजेपी नेता जर्नादन रेड्डी हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रहे हैं। ऑडियो के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें जनार्दन रेड्डी रायचूर देहात से कांग्रेस के विधायक बासवानागोडा डाड्डल को पैसे का ऑफर कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि जर्नादन रेड्डी इन दिनों भ्रष्टाचार के कई मामलों में जेल में हैं। हालांकि उनके भाई करुणाकर रेड्डी, सामशेखर रेड्डी और उनके नजदीकी श्रीरामलु ने इस बार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी और बीजेपी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उधर, पूरे मामले को देखते हुए कांग्रेस अपने सभी विधायकों को लेकर प्रदेश से बाहर चली गई है। शुक्रवार शाम करीब साढ़ सात बजे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने हैदराबाद के एक होटल में मीटिंग की। इसके बाद सभी विधायकों को हैदराबाद से बेंगलुरु के लिए रवाना कर दिया गया। बेंगलुरु में भी सभी विधायक एक साथ रहेंगे।

इस दौरान कर्नाटक कांग्रेस के पर्यवेक्षक गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सभी कांग्रेस विधायक उनके साथ हैं। जबकि वे (बीजेपी) लोग चीजों का दुरुपयोग कर रह हैं। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें एक सबक दिया है। (जरूर पढ़ेंः 'सुप्रीम कोर्ट में अभिषेक मनु सिंघवी की गई ये दलील पढ़ लीजिए, आप तीन दिनों तक बिस्तर से नहीं उठेंगे')

इस दौरान सिद्धारमैया को कर्नाटक कांग्रेस के विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

कांग्रेस-जनता दल (एस) ने अस्थाई अध्यक्ष की नियुक्ति को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी

कांग्रेस और जनता दल ( एस ) ने के जी बोपैया को कल होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले को आज उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी।  सूत्रों के अनुसार याचिका शीर्ष अदालत के रजिस्ट्रार के समक्ष दायर की गई , लेकिन याचिका में कुछ खामियां बतायी गयीं। घटनाक्रम से जुड़े वकीलों में से एक ने कहा , ‘‘ हमें कुछ खामियां बतायी गयी हैं और हम इन खामियों को ठीक कर रहे हैं। ’’ उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्यपाल के फैसले पर सवाल उठाया है क्योंकि भाजपा विधायक बोपैया सबसे वरिष्ठ विधायक नहीं हैं और राज्यपाल को उन्हें अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त नहीं करना चाहिए था। इस पद पर आम तौर पर सबसे वरिष्ठ सदस्य को नियुक्त किया जाता है। उच्चतम न्यायालय द्वारा कर्नाटक विधानसभा में भाजपा से कल बहुमत साबित करने के लिए कहे जाने के बाद राज्यपाल द्वारा बोपैया को अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला आया।

कर्नाटक के घटनाक्रम के विरोध में कांग्रेस का धरना

केन्द्र की भाजपा सरकार पर कर्नाटक में लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाते हुए उत्तराखंड कांग्रेस ने आज प्रदेश भर में 'लोकतंत्र बचाओ' दिवस मनाते हुए धरना दिया। कार्यक्रम के तहत यहां गांधी पार्क में भी प्रदेश पार्टी अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना दिया गया।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरना देने के बाद कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपति को प्रेषित करने के लिए एक ज्ञापन देहरादून के जिलाधिकारी को सौंपा। सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा लगातार सत्ता बल, धन बल एवं बाहुबल का प्रयोग कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है जिसके विरोध में कांग्रेस 'लोकतंत्र बचाओ' दिवस मना रही है।

उन्होंने राष्ट्रपति से देश के संवैधानिक संरक्षक होने के नाते कर्नाटक में हुए घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के राज्यपाल को बर्खास्त करने का आग्रह किया।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए