लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार की संपत्ति 2018 से 68 फीसदी बढ़ी, 1414 करोड़ के हैं मालिक

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 18, 2023 17:46 IST

हलफनामे के अनुसार, शिवकुमार के पास 12 बैंक खाते हैं, जिनमें से कुछ का प्रबंधन उनके भाई डीके सुरेश द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होगा तो वहीं मतगणना 13 मई को होनी है।डीके शिवकुमार की संपत्ति में 2018 की तुलना में 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।उन्होंने अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की कुल संपत्ति 1414 करोड़ रुपये आंकी।

रामनगर: कांग्रेस के कर्नाटक प्रमुख डीके शिवकुमार की संपत्ति में 2018 की तुलना में 68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उनके द्वारा दाखिल हलफनामे से यह खुलासा हुआ है। शिवकुमार द्वारा प्रस्तुत हलफनामे में उन्होंने अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की कुल संपत्ति 1414 करोड़ रुपये आंकी। 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल किए अपने हलफनामे में शिवकुमार के परिवार की संपत्ति का मूल्य 251 करोड़ रुपये था।

वहीं, साल 2018 के हलफनामे में उनके रिश्तेदारों के पास मौजूद संपत्ति का संयुक्त मूल्य 840 करोड़ रुपये आंका गया था। हलफनामे के अनुसार, शिवकुमार के पास 12 बैंक खाते हैं, जिनमें से कुछ का प्रबंधन उनके भाई डीके सुरेश द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है। उनके हलफनामे में बताया गया कि डीके शिवकुमार की संपत्ति का कुल मूल्य 1414 करोड़ रुपये है। उनके पास 225 करोड़ रुपये का कर्ज भी है।

शिवकुमार के नाम पर केवल एक कार टोयोटा है जिसकी कीमत 8,30,000 रुपये है। कांग्रेस नेता के नाम पर 970 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी उषा के नाम पर 113.38 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। उनके बेटे आकाश के नाम अचल संपत्ति 54.33 करोड़ रुपए है। शिवकुमार के नाम पर कुल संपत्ति 1,214.93 करोड़ रुपये है और उनकी पत्नी और बेटे के नाम क्रमशः 133 करोड़ रुपये और 66 करोड़ रुपये है।

शिवकुमार ने अपनी वार्षिक आय 14.24 करोड़ रुपये घोषित की, जबकि उनकी पत्नी की वार्षिक आय 1.9 करोड़ रुपये है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होगा तो वहीं मतगणना 13 मई को होनी है।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023DK Shivakumarकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर