लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कार्यकर्ता की हत्या से भड़के सीएम कुमारस्वामी, कहा- हत्यारों को बेरहमी से मार डालो, बाकी देखा जाएगा!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: December 25, 2018 05:23 IST

सोमवार को जनता दल (सेकुलर) के एक कार्यकर्ता होन्नालगेरे प्रकाश की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जानकारी मिलने के बाद जेडीएस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का पारा चढ़ गया।

Open in App

जेडी(एस) कार्यकर्ता की हत्या के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि हत्यारों को बेरहमी से मार डालो, जो होगा देखा जाएगा। उनके इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। बाद में सीएम ने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि वो गुस्से का इजहार कर रहे थे। ये कोई आदेश जैसा नहीं था।

क्या है पूरा मामला

सोमवार को जनता दल (सेकुलर) के एक कार्यकर्ता होन्नालगेरे प्रकाश की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या की जानकारी मिलने के बाद जेडीएस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी का पारा चढ़ गया। उन्होंने हत्यारों को बेरहमी से मार दिए जाने की बात कह दी। अब इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।

कुमारस्वामी ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में सीएम कुमारस्वामी किसी से फोन पर बात करते हुए बोल रहे हैं, 'वह बहुत अच्छे इंसान थे। मैं हैरान हूं कि ऐसे इंसान को मार डाला। इससे पहले भी वहां तीन मर्डर हो चुके हैं। इंस्पेक्टर यही हैं। मैं बेहद निराश हूं। किसी इंसान की राह चलते इस तरह हत्या कर दी जाती है। मुझे नहीं पता आप लोग क्या एक्शन ले रहे हैं। यह आपकी जिम्मेदारी है... उन्हें बेरहमी से मार डालो। जो होता है देखा जाएगा... मुझे उसकी जरा भी फिक्र नहीं।'

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील