लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में भूचाल, CM एचडी कुमारस्वामी ने रो-रोकर बयां किया अपना दर्द

By स्वाति सिंह | Updated: July 15, 2018 11:05 IST

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी खुश हैं कि आपका एक भाई राज्य का मुख्यमंत्री बन गया है। लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं।

Open in App

बेंगलुरु, 15 जुलाई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी बेंगलुरु में एक सभा के दौरान मीडिया के सामने रो पड़े। उन्होंने कहा 'आप सभी यहां मेरे लिए खड़े हो, आप सभी खुश हो कि आपका एक भाई राज्य का मुख्यमंत्री बन गया है। लेकिन मैं इससे बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। गठबंधन वाली सरकार का दर्द मुझे पता है। मैं विश्वकांत बन गया हूं और इस सरकार के दर्द को भी निगल लिया है।'  ये भी पढ़ें: धर्म बदलकर बनाया रिलेशन, खुलासा होने पर गर्लफ्रेंड को मारी गोलीकुमारस्वामी ने कहा 'गठबंधन की सरकार के पास जनादेश नहीं होता। उन्होंने कहा कि लोन माफी को लेकर मैंने कितनी जद्दोजहद करी किसी को नहीं पता। टैक्स बढ़ाने की वजह से मेरी आलोचना हो रही है। उधर अन्न भाग्य योजना के तहत 5 की बजाए 7 किलो चावल मांग रहे हैं। अब आप बताइए कि  2,500 करोड़ रुपए लेकर आऊं? उन्होंने आगे कहा 'मैं अगर चाहूं तो अभी केवल 2 घंटे के भीतर मुख्यमंत्री से इस्तीफा दे सकता हूं।'

सीएम कुमारस्वामी के इस बयान पर आश्चर्य जताते हुए राज्य के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने कहा कि वह (सीएम कुमारस्वामी ) ऐसा कैसे कह सकते हैं? उन्हें निश्चित रूप से खुश होना चाहिए, मुख्यमंत्री को हमेशा खुश रहना चाहिए। अगर वह खुश रहेंगे तभी हम भी खुश रहेंगे।' ये भी पढ़ें: 'हिंदू पाकिस्तान' वाले बयान को लेकर शशि थरूर की मुश्किलें बढ़ी, कलकत्ता हाई कोर्ट ने किया समन जारी

गौरतलब है कि कुमारस्वामी ने 23 मई को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। कुमारस्वामी की जेडीएस को कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन का नेता चुना गया था। जेडीएस ने बसपा के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन किया था और कांग्रेस के साथ चुनाव नतीजे आने के बाद गठबंधन किया। 12 मई को राज्य की 224 विधान सभा सीटों में 222 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। 15 मई को आए नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 104 सीटें, कांग्रेस को 78 सीटें, जेडीएस 37 सीटें, बसपा एक सीट और केपी जनता पार्टी एक सीट मिली। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए।इससे पहले बीजेपी विधायक दल के नेता बीएस येदियुरप्पा ने 17 मई को राज्य के 32वें सीएम की शपथ ली थी लेकिन उनकी सरकार 55 घण्टे में गिर गयी थी।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :एचडी कुमारस्वामीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत