कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनाथ से की मुलाकात, 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण पर की चर्चा

By भाषा | Published: March 7, 2020 07:27 PM2020-03-07T19:27:40+5:302020-03-07T19:27:40+5:30

एरो इंडिया 2019 से पहले ऐसे कयास थे कि इस आयोजन का स्थल बदल सकता है।

Karnataka Chief Minister Yeddyurappa meets Rajnath, discusses 13th edition of Arrow India in 2021 | कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनाथ से की मुलाकात, 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण पर की चर्चा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने राजनाथ से की मुलाकात, 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण पर की चर्चा

Highlights बेंगलुरु 1996 में इस प्रदर्शनी की शुरुआत के साथ ही भारतीय वायुसेना के येलहांका वायुसैनिक अड्डे पर इसकी मेजबानी करता रहा है।

बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शहर में 2021 में एरो इंडिया के 13वें संस्करण के आयोजन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे कार्यक्रम के लिये पूर्वनिर्धारित तारीखों को मंजूरी देने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम को नयी दिल्ली में राजनाथ सिंह से मुलाकात की थी।

येदियुरप्पा ने शनिवार को ट्वीट किया, “राजनाथ सिंह जी के साथ सुखद मुलाकात हुई और बेंगलुरु में 2021 में एरो इंडिया के आयोजन पर चर्चा हुई। हम इस प्रतिष्ठित द्विवार्षिक वायु सह रक्षा प्रदर्शनी को लेकर आशान्वित हैं और इसके लिये अनुमोदन और पूर्व निर्धारित तारीखों को मंजूरी देने का अनुरोध किया है।”

रक्षा मंत्री को दिए एक पत्र में येदियुरप्पा ने कहा कि बेंगलुरु एशिया की इस वायु प्रदर्शनी “एरो इंडिया” का पर्याय बन गया है और इस द्विवार्षिक वायु सह रक्षा प्रदर्शनी में उद्योग जगत के दिग्गजों के साथ ही बड़ी संख्या में आम लोग भी आते हैं। बेंगलुरु 1996 में इस प्रदर्शनी की शुरुआत के साथ ही भारतीय वायुसेना के येलहांका वायुसैनिक अड्डे पर इसकी मेजबानी करता रहा है।

एरो इंडिया 2019 से पहले ऐसे कयास थे कि इस आयोजन का स्थल बदल सकता है। इससे पहले रक्षा मंत्रालय ने संकेत दिया था कि वह एरो इंडिया के 12वें संस्करण के आयोजन के लिये गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से आए अनुरोध पर विचार कर रहा है। 

Web Title: Karnataka Chief Minister Yeddyurappa meets Rajnath, discusses 13th edition of Arrow India in 2021

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे