लाइव न्यूज़ :

कर्नाटकः कुमारस्वामी सरकार का पहला बजट आज, राहुल गांधी ने दिए संकेत, किसानों पर होगा बड़ा फैसला

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: July 5, 2018 06:01 IST

कुमारस्वामी ने चुनाव पहले कई वायदे किए थे। इसलिए उनके बजट पर नजरें टिकी हुई हैं।

Open in App

बेंगलुरु, 5 जुलाईः कर्नाटक में कांग्रेस के समर्थन से चल रही जनता दल (सेक्यूलर) की एची कुमारस्वामी के नतृत्व वाली सरकार गुरुवार को सदन में अपना पहला बजट पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि सरकार में आने से पहले कुमारस्वामी ने जनता से कई लोकलुभावन वायदे किए थे। इसलिए कर्नाटक का बजट बेहद प्रासंगिक हो गया है। दरअसल, कुमारस्वामी जनता से किए गए वायदों को लेकर लगातार खुद को सचेत होने का दावा करते रहे हैं। उन्होंने यहां तक कहा है कि अगर वे अगर किसानों की कर्जमाफी का फैसला नहीं पाते हैं तो इस्तीफा दे देंगे। लेकिन दूसरी ओर कर्नाटक विधानसभा में कई मंत्रियों की अनुपस्थिति पर स्वत : संज्ञान लेते हुये विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि इसे ‘बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’’ और सदन को ‘हल्के’ ढंग से नहीं लिया जा सकता। 

राज्य विधानमंडल के संयुक्त सत्र को राज्यपाल के संबोधन के लिए उनके अभिभाषण पर पेश धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान मंत्रियों की अनुपस्थिति से नाराज अध्यक्ष ने कहा कि उनके कार्यालय में भेजी गयी आधिकारिक सूची के अनुसार सदन में 13 मंत्रियों को उपस्थित होना चाहिए था। उन्होंने सवाल किया , ‘‘ केवल छह मंत्री सदन में मौजूद हैं , शेष सात कहां चले गये ?’’ उल्लेखनीय है कि सदन तीन दिनों से चल रहा है।

कर्नाटक: अभी तक सरकारी बंगले में शिफ्ट नहीं हुए CM कुमारस्‍वामी और येदियुरप्‍पा, ये है कारण

कांग्रेस कई नेता मंत्री पद ना मिलने से लगातार नाराज हैं और कई तरह की बैठकें और आंदोलन कर रहे हैं। यहां कि येदियुरप्पा ने दोबारा सरकार बनाने के संकेत भी देने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने मौके-मौके से सत्ता पक्ष में चल रही खटपट का जिक्र किया है। ऐसे में यह बजट बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

भरोसा है कि किसानों की कर्जमाफी के वादे को पूरा करेगी कर्नाटक सरकार: राहुल गांधी

कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी सरकार की ओर से अपना पहला बजट पेश किए जाने से एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज विश्वास जताया कि सरकार अपने चुनावी वादे के मुताबिक किसानों का कर्ज माफ करेगी और यहीं से पूरे देश के किसानों के लिए उम्मीद पैदा होगी।

गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कर्नाटक में बजट की पूर्व संध्या पर मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस-जद(एस) सरकार किसानों की कर्जमाफी करने और खेती को अधिक मुनाफे का काम बनाने के हमारे वादे को पूरा करेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बजट पूरे देश के किसानों की खातिर कर्नाटक को आशा की किरण बनाने के लिए हमारी सरकार के पास एक अवसर की तरह है।’’ कर्नाटक की गठबंधन सरकार कल अपना पहला बजट पेश करेगी। माना जा रहा है कि किसानों की कर्जमाफी की घोषणा की जाएगी। 

(भाषा के इनपुट से)

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब