लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: सुबह खेला क्रिकेट, शाम को संगीत मंडली में दिखे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: July 17, 2019 04:58 IST

बैंगलूरू स्थित रमादा होटल में हरी-भरी घास के प्रांगण में बीएस येदियुरप्पा ने साथी विधायकों के साथ क्रिकेट खेलकर आनंद लिया। शाम में वह रमादा होटल में ही साथी विधायकों के साथ शास्त्रीय संगीत के एक कार्यक्रम का लुत्फ लेते हुए नजर आए।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुप्पा क्रिकेट खेलते हुए और संगीत का लुत्फ लेते हुए नजर आए।बुधवार को राज्य की विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस की गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी।

कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नए रूप सामने आ रहे हैं। इनमें वह खाटी सियासतदान की छवि से अलग नजर आ रहे हैं, कभी क्रिकेट के खिलाड़ी के तौर पर तो कभी संगीत मंडली में शास्त्रीय लय तान का लुत्फ लेते हुए।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बैंगलूरू स्थित रमादा होटल में हरी-भरी घास के प्रांगण में बीएस येदियुरप्पा ने साथी विधायकों के साथ क्रिकेट खेलकर आनंद लिया। शाम में वह रमादा होटल में ही साथी विधायकों के साथ शास्त्रीय संगीत के एक कार्यक्रम का लुत्फ लेते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम का करीब एक मिनट का वीडियो समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट भी किया है। 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से सूबे में सियासी घमासान मचा है। कांग्रेस विधायकों के इस्तीफों ने जहां पार्टी और जेडीएस गठबंधन सरकार की बेचैनी बढ़ाई है तो वहीं यह घटना विपक्षी बीजेपी के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है। कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा मामले को पार्टी सुप्रीम कोर्ट ले गई है। बुधवार को शीर्ष अदालत इस पर कोई फैसला करेगी। 

मामला सुप्रीम कोर्ट में आने के कारण कर्नाटक विधानसभा स्पीकर रमेश कुमार ने विधायकों के इस्तीफों को स्वीकर नहीं किया है। वहीं, 18 जुलाई को ही राज्य की विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। 224 सीटों वाली विधानसभा में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के पास सौ विधायक हैं। वहीं, अगर विधायकों का स्तीफा स्वीकार हो जाता है तो पलड़ा बीजेपी का भारी हो जाएगा। तब बीजेपी के पास 105 से ज्यादा विधायक होंगे। 

बता दें कि सियासत के नाटकीय घटनाक्रम के दौरान बागी विधायकों को मुंबई के एक रिजॉर्ट में रखा गया है।

टॅग्स :कर्नाटककर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पाजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम