लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बीजेपी विधायक ने लॉकडाउन को नजरअंदाज कर मनाया जन्मदिन, 100 से ज्यादा कार्यकर्ता पार्टी में हुए शामिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 11, 2020 08:01 IST

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में इस कोविड-19 के मरीजों की कुल संख्या शुक्रवार को 200 के पार पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देविधायक एम जयराम ने पार्टी में सबके साथ न सिर्फ केक काटा बल्कि सभी समर्थकों को बिरयानी भी खिलाई।तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में आए सभी गेस्ट एक-दूसरे के कितने पास खड़े हैं।

बेंगलुरू: कर्नाटक में टुमकुर जिले के तुरुवेकेर में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक एम जयराम ने लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर अपना जन्मदिन मनाया। बीजेपी नेता के जन्मदिन पार्टी में 100 से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल हुए थे। पार्टी बीते दिन (10 अप्रैल) को मनाई गई। देश में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए 21 दिनों का लॉकडाउन है। आज (11 अप्रैल) लॉकडाउन का 18वां दिन है। लॉकडाउन में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने को बोला गया है। 

सोशल डिस्टेंसिंग धज्ज‍ियां उड़ाते हुए इस जन्मदिन की पार्टी में बच्चों  को भी शामिल किया गया था। विधायक एम जयराम ने पार्टी में सबके साथ न सिर्फ केक काटा बल्कि सभी समर्थकों को बिरयानी भी खिलाई। तस्वीरों में दिख रहा है कि  विधायक ने खुद हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। 

तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी में आए सभी गेस्ट एक-दूसरे के कितने पास खड़े हैं। बेंगलुरू से 90 किलोमीटर दूर गुब्बी शहर में यह पार्टी की गई थी। 

कर्नाटक में कोरोना वायरस के 10 नए मामले, कुल रोगियों की संख्या 200 के पार

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 10 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में इस महामारी के रोगियों की कुल संख्या शुक्रवार को 200 के पार पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को अपने बुलेटिन में कहा, ‘‘10 अप्रैल को शाम पांच बजे तक राज्य में कोविड-19 के कुल 207 मामलों की पुष्टि हुई है।’’

विभाग ने बताया कि इनमें से छह रोगियों की मृत्यु हो चुकी है और 34 को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इसने कहा कि 167 सक्रिय मामलों में से 163 रोगी (एक गर्भवती महिला सहित) अस्पतालों में पृथक वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है। वहीं, चार रोगी गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं। दस नए मामलों में नौ उन रोगियों के संपर्क में आए लोग हैं जो पहले ही इस विषाणु से संक्रमित पाए जा चुके हैं।

इनमें एक व्यक्ति ऐसा भी है जो गंभीर श्वसन संक्रमण का रोगी था। इन 10 मामलों में दो बच्चे-आठ वर्षीय एक लड़का और 11 वर्षीय एक लड़की भी शामिल हैं। इस बीच, भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने देशभर में कोविड-19 परीक्षण की 67 निजी प्रयोगशालाओं की सूची जारी की जिनमें से पांच प्रयोगशाला कर्नाटक में हैं।  (10 अप्रैल की शाम का डेटा)

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकर्नाटकभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण