लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक सत्तारूढ़ भाजपा में खलबली, विधायक यतनाल बोले- कई मंत्री और MLA कांग्रेस नेता के संपर्क में, 2023 में बदल सकते हैं पाला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 25, 2022 16:33 IST

कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने आज दोहराया कि भाजपा और जनता दल (एस) के कुछ नेता उनके संपर्क में है और वह उनके नामों का खुलासा नहीं करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम बसवराज बोम्मई ने मंत्रियों को जिलों का प्रभार आवंटित किया।येदियुरप्पा नीत भाजपा सरकार के विपरीत बोम्मई ने पूरी तरह से बदलाव किया।बेंगलुरु शहर जिले को उन्होंने अपने पास रखा।

बेंगलुरुः कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 में है। कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के बयान से सियासी खलबली शुरू जारी है। राज्य में चुनाव की घोषणा के बाद मौजूदा कैबिनेट मंत्री और कई विधायक कांग्रेस में शामिल होने को तैयार हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार और विपक्षी नेता सिद्धारमैया ने यतनाल के बयान का समर्थन किया है। दोनों नेताओं ने कहा कि वास्तव में वर्तमान मंत्रियों सहित भाजपा विधायक उनके संपर्क में हैं। भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पार्टी मामले को लेकर संजीदगी से काम कर रही है।

यतनाल ने कहा कि इन नेताओं में खासकर वे शामिल हैं, जिन्होंने दूसरी पर्टी छोड़कर भगवा दल का दामन थामा है। हालांकि उन्होंने इस बात से इनकार किया कि दूसरी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोग वफादार नहीं हैं। भाजपा विधायक और वरिष्ठ नेता राज्य में चार रिक्त पदों के लिए तत्काल मंत्रिमंडल विस्तार की मांग कर रहे हैं।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि हालांकि आलाकमान उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में चुनाव और आगामी बजट सत्र की तैयारियों में व्यस्त है, लेकिन वह कर्नाटक में हो रहे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए है। विधायक यतनाल ने कहा है कि कांग्रेस और जदएस से आए भाजपा के मंत्री चुनाव के समय छोड़ देंगे और कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।

वर्ष 2023 में जब राज्य विधानसभा चुनाव का ऐलान होगा, तब ये नेता पाला बदल लेंगे। यतनाल ने यह भी जोड़ा कि केंद्रीय नेतृत्व इस बात से अवगत है कि कौन विधायक पार्टी छोड़ेगा और कौन नहीं, प्रधानमंत्री भी इससे अवगत हैं और वह उचित कदम उठाएंगे।

जिला प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर कोई अंसतोष नहीं : बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को दावा किया कि जिला प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर उनके मंत्रिमंडल में कोई असंतोष नहीं है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से पहले और बाद में उनसे (मंत्रियों) बात की गई थी। मुख्यमंत्री का बयान ऐसे समय आया है जब कुछ मंत्रियों को गृह जिले का प्रभार नहीं मिलने पर खुलकर नाराजगी व्यक्त करने से रोका गया है।

बोम्मई ने कहा, ‘‘ मैंने जिला प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति करने से पहले सभी (मंत्रियों)से बात की और नियुक्ति के बाद भी चर्चा की। यह हमारी पार्टी की राष्ट्रीय नीति है कि मंत्रियों को अन्य जिलों का प्रभारी बनाया जाना चाहिए, न कि अपने जिले का।’’ यहां पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि सभी से विस्तृत चर्चा करने के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘किसी ने भी किसी तरह का असंतोष व्यक्त नहीं किया है, ऐसी कोई बात नहीं है... मैंने सभी मंत्रियों से बात की है, असंतोष का कोई सवाल नहीं है। हम सभी एकजुट हैं और जनता के लिए काम करने का फैसला किया है एवं हम उस दिशा में काम कर रहे हैं...मनमुटाव या असंतोष की चर्चा सच्चाई से परे है।’’

(इनपुट एजेंसी)

 

टॅग्स :कर्नाटकBJPजनता दल (सेकुलर)कांग्रेसबीएस येदियुरप्पाBasavaraj S Bommai
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण