Karnataka BJP crisis: सत्ता से बाहर होते ही बेचैनी?, भाजपा कर्नाटक इकाई अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को हटाने की मांग, केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेगा विरोधी गुट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 11:56 IST2025-02-03T11:56:06+5:302025-02-03T11:56:58+5:30

Karnataka BJP crisis: हमारा मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। वहां जो भी फैसला लिया जाएगा उसके बारे में मैं आपको बता दूंगा।

Karnataka BJP crisis Uneasiness being out power Demand remove BJP Karnataka unit president BY Vijayendra Opposition group meet central leadership | Karnataka BJP crisis: सत्ता से बाहर होते ही बेचैनी?, भाजपा कर्नाटक इकाई अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को हटाने की मांग, केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात करेगा विरोधी गुट

file photo

Highlightsपूर्व विधायक कुमार बंगारप्पा और अरविंद लिंबावली का गुट सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगा। मैसूरू स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और अपने लक्ष्य की सफलता के लिए आर्शीर्वाद लिया।अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा सहित कई नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।

Karnataka BJP crisis: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को हटाने की मांग कर रहा राज्य के नेताओं का एक गुट दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेगा। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विधायक रमेश जारकिहोली, सांसद के. सुधाकर, पूर्व विधायक कुमार बंगारप्पा और अरविंद लिंबावली का गुट सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगा। सुधाकर ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हमारा मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। वहां जो भी फैसला लिया जाएगा उसके बारे में मैं आपको बता दूंगा।’’

सूत्रों ने बताया कि निकलने से पहले जारकिहोली और बंगारप्पा ने मैसूरू स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और अपने लक्ष्य की सफलता के लिए आर्शीर्वाद लिया। विजयपुरा के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल द्वारा विजयेंद्र के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को पूर्व मुख्यमंत्री डी. वी. सदानंद गौड़ा सहित कई नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।

यह गुट विजयेंद्र द्वारा कई वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने के कथित प्रयास से नाराज है। यतनाल ने विजयेंद्र और उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि पार्टी की कर्नाटक इकाई में वंशवादी राजनीति को ‘मजबूती मिल रही है’, जो राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी के रुख के विपरीत है।

Web Title: Karnataka BJP crisis Uneasiness being out power Demand remove BJP Karnataka unit president BY Vijayendra Opposition group meet central leadership

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे