लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: बेंगलुरु महानगर पालिका ने उठाया बड़ा कदम, 160 फ्लैट मालिकों से अधिभोग प्रमाणपत्र लिए वापस

By अंजली चौहान | Updated: July 5, 2023 18:38 IST

बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने येहलंका इलाके में एक आवासीय परिजोना के 160 फ्लैटों को दिए गए अधिभोग प्रमाणपत्र वापस ले लिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेंगलुरु नगरपालिका ने उठाया बड़ा कदम 160 फ्लैट मालिकों से छीने घर के पेपर्सबहुमंजिला परियोजना में नियमों के उल्लंघन का दिया हवाला

बेंगलुरु:कर्नाटक की राजधानी बेंगलरु में बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने बड़ा कदम उठाते हुए, येहलंका में एक लक्जरी आवासीय परियोजना के 160 फ्लैटों को दिए गए अधिभोग प्रमाणपत्र वापस ले लिए हैं।

इस कार्रवाई के पीछे बेंगलुरु महानगर पालिका ने बिल्डर द्वारा बड़े उल्लंघनों और छह महीने पहले जारी किए गए नोटिस पर असंतोषजनक प्रतिक्रिया का हवाला दिया  है। 

गौरतलब है कि यह आदेश 1 जुलाई को बीबीएमपी (टाउन प्लानिंग) के संयुक्त निदेशक द्वारा जारी किया गया था। लगभग 100 परिवार वर्तमान में बेल्लाहल्ली में कोगिलु मेन रोड पर पॉश अपार्टमेंट - कासा ग्रांडे लोरेंज़ा - में रह रहे हैं, जिसमें 2 बीएचके और 3 बीएचके घर शामिल हैं।

बीबीएमपी ने उल्लंघनों की ओर इशारा करते हुए जनवरी में पहले ही एक नोटिस जारी किया था। आदेश में कहा गया कि बिल्डर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

जानकारी के अनुसार, मालिकों में बागेवाड़ी शशिधर भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल बिल्डर कासा ग्रांडे गार्डन सिटी बिल्डर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किए गए उल्लंघनों का खुलासा किया था। 2017-2018 में शुरू हुई परियोजना को अक्टूबर 2020 तक पूरा किया जाना था। बिल्डर ने 28 जनवरी, 2022 को बीबीएमपी से अधिभोग प्रमाणपत्र प्राप्त किया था। हालांकि, इसके बाद कई नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। 

जानकारी के मुताबिक, 40 फीसदी विचलन और सेट बैक (इमारत से भूखंड तक खुली जगह) का उल्लंघन था जिसमें जगह भूतल के लोगों को बेच दी गई थी। इसमें अग्रि सुरक्षा मानक लागी नहीं किया गया था। बीबीएमपी द्वारा निर्धारित उपनियमों का उल्लंघन करते हुए सौर वॉटर हीटर भी प्रदान नहीं किए गए हैं।

कर्नाटक राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी नहीं है और उन्होंने पांच कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। अग्नि सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं किया गया है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट खराब हैं और वर्षा जल संचयन संरचनाएं नहीं हैं।

वहीं, एक घर के खरीदार ने किसी के लिए भी यहां रहना वास्तव में जोखिम भरा है और इसलिए मैंने इस घर का विरोध किया है। बीबीएमपी ने उल्लंघनों की ओर इशारा करते हुए जनवरी में पहले ही एक नोटिस जारी किया था। आदेश में कहा गया कि बिल्डर संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।

टॅग्स :Bengaluru Municipal Corporationकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत