लाइव न्यूज़ :

क्या कर्नाटक में बचेगी कुमारस्वामी की सरकार, जानिए पूरा गणित?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 8, 2019 12:27 IST

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है. बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है लेकिन 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई है.

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस के 10 और जेडीएस के 3 विधायकों के इस्तीफे के बाद कर्नाटक के कुमारस्वामी सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं. कांग्रेस और जेडीएस नेताओं के बीच मुलाकातों का दौर लगातार जारी है. 

डीके शिवकुमार, जी परमेश्वरा और सिद्धारमैया अभी भी सरकार बचने की कवायद लगाने में जुटे हुए हैं. विधायकों के लौटने का दावा किया जा रहा है. ऐसे में कर्नाटक विधानसभा का गणित समझना जरूरी है. राज्य में कुल 224 विधायकों की संख्या है.

राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में सत्ताधारी गठबंधन का संख्या बल विधानसभा अध्यक्ष के अलावा 118 (कांग्रेस-78, जद(एस)-37, बसपा-1 और निर्दलीय-2) है. बहुमत के लिए 113 विधायकों की जरूरत है लेकिन 13 विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कुमारस्वामी की सरकार अल्पमत में आ गई है. 

 

वहीं, एक निर्दलीय विधायक नागेश के इस्तीफे के बाद सरकार के पास अब कुल 104 विधायक बचे हैं. बीजेपी के पास कुल 105 विधायक हैं. ऐसे में निर्दलीय विधायकों के साथ और सिंगल लार्जेस्ट पार्टी होने के नाते बीजेपी सरकार बनाने का दावा कर सकती है. नागेश ने बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया है.  

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018सिद्धारमैयाएचडी कुमारस्वामीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर