लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनावः कुमारस्वामी बोले- मैं किंगमेकर नहीं कर्नाटक ‌किंग बनूंगा

By भाषा | Updated: April 29, 2018 18:01 IST

कर्नाटक की 225 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 29 अप्रैल: कर्नाटक के पूर्व सीएम और जद-एस के कर्नाटक ईकाई के अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को कहा है कि कर्नाटक चुनाव में वो 'किंगमेकर' नहीं बल्कि लोगों उन्हें 'किंग' के रूप में आशीर्वाद देंगे। कुमारस्वामी को पूरा विश्वास है कि कर्नाटक चुनाव में जद-एस अपने बलबूते सरकार बनाएगी। 

कुमारस्वामी ने ‘पीटीआई-भाषा ’ से कहा ,‘मुझे बहुमत वाली सरकार को लाये जाने के बारे में पूरा भरोसा है। इस संबंध में मुझे रत्तीभर भी संदेह नहीं है।’ चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान जताया गया है जिसमें जद ( एस ) किंगमेकर के रूप में उभर सकती है। 

कर्नाटक की 225 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 मई को चुनाव होंगे। कुमारस्वामी ने कहा कि उनका लक्ष्य 113 सीटों पर जीत हासिल करने का है। उन्होंने कहा ,‘‘ मैं 113 सीटों का लक्ष्य तय कर रहा हूं । मैंने रणनीतिक रूप से तैयारियां की हैं , जो 113 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए आवश्यक हैं। इसलिए मेरी राय में अंततः मैं अपने लक्ष्य तक पहुंचने में सफल हो जाऊंगा। लोग मुझे सफल बना देंगे , मुझे इसका पूरा विश्वास है। ’’ 

एक सवाल के जवाब में कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी वर्तमान गणना के अनुसार , जद ( एस ) आराम से 97-105 सीटों तक पहुंच जायेगी और अब शेष सीटों को पाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने यह स्वीकार किया कि आगामी विधानसभा चुनाव जद ( एस ) के लिए ‘‘ अस्तित्व की लड़ाई ’’ है क्योंकि पिछले 10 वर्षों से ‘‘ हम सत्ता से बाहर हैं।’’ कुमारस्वामी ने कहा ,‘‘ हम अपने स्वार्थ के लिए सत्ता में नहीं आना चाहते। पिछले दस वर्षों में भाजपा और कांग्रेस ने कई समस्याएं खड़ी की हैं। मैं इन्हे दूर करना चाहता हूं। इसके लिए कर्नाटक को सुशासन की बहुत अधिक आवश्यकता है। ’’ 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस आरोप पर कि जद ( एस ) भाजपा की ‘‘ बी टीम ’’ है , कुमारस्वामी ने कहा कि उनकी राय में सिद्दरमैया भाजपा की ‘‘ बी टीम ’’ हैं। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब