लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: सोनिया गांधी हुबली में जगदीश शेट्टर को जीताने के लिए उतरेंगी मैदान में, भाजपा ने हराने के लिए कसी है कमर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 4, 2023 13:42 IST

कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी आने वाली 6 मई को हुबली में जनसभा करेंगे और पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे जगदीश शेट्टर के पक्ष में वोट मांगेंगी। एक तरफ भाजपा अपने बागी पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर की हार सुनिश्चित करना चाहती है तो वहीं कांग्रेस की ओर से उन्हें जीताने के लिए अब खुद सोनिया गांधी चुनावी मैदान में कूदने जा रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी जगदीश श्ट्टर के पक्ष में हुबली में करेंगी चुनावी जनसभा सोनिया शेट्टर की जीत सुनिश्चित करना चाहती हैं, वहीं भाजपा उन्हें हराने के लिए कमर कसे हुए हैभाजपा और कांग्रेस के लिए हुबली-धारवाड़ सीट प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हुबली-धारवाड़ सीट भाजपा और कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गई है। एक तरफ भाजपा अपने बागी पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर को हराने के लिए कमर कसी हुई है तो वहीं दूसरी ओर अब जगदीश शेट्टर की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी खुद चुनावी मैदान में कूद पड़ी हैं।

बताया जा रहा है कि आगामी 6 मई यानी शनिवार को कांग्रेस की पूर्व प्रमुख सोनिया गांधी जगदीश शेट्टर और कांग्रेस के पक्ष में हुबली में जनसभा करेंगी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी के चुनावी अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। कर्नाटक कांग्रेस के अनुसार 6 मई को कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, जगदीश शेट्टर और लक्ष्मण सावदी सहित प्रदेश के सभी नेता सोनिया गांधी के साथ मंच साझा करेंगे।

जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी के रैली की सूचना से भाजपा खेमे में भी खलबली मची है क्योंकि प्रदेश भाजपा के साथ-साथ केंद्रीय नेतृत्व ने जगदीश शेट्टर और लक्ष्मण सावदी को हराने के लिए विशेष पहल कर रखी है और इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा विशेष तौर से मैदान में हैं। लिंगायत समुदाय बहुल यह सीट जगदीश शेट्टर के कांग्रेस में शामिल होने से भाजपा के लिए परेशानी पैदा कर रही है, जो अभी तक भाजपा की पारंपरिक सीट मानी जाती थी।

लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा टिकट काटे जाने के बाद बगावत कर दी और सिर्फ बगावत ही नहीं की बल्कि वैचारिक तौर पर सबसे प्रबल विरोधी पार्टी कांग्रेस की सदस्यता ले ली। जिसने शेट्टर को हुबली सीट से अपना प्रत्याशी बना दिया। वहीं भाजपा ने जगदीश शेट्टर का टिकट काटकर महेश तेंगिनाकाई को मैदान में उतारा है।

अब ऐसी कांटे की टक्कर में सोनिया गांधी का हुबली में चुनावी प्रचार के लिए जाना भाजपा के लिए भारी मुसिबत का सबब बन सकता है। वहीं कांग्रेस द्वारा अब तक कर्नाटक में चलाये गये चुनावी अभियान की बात करें तो जनाधार को अपने पक्ष में करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने 16 अप्रैल से अब तक राज्य भर में लगभग 60 रैलियों और रोड शो किए हैं।

वहीं अगर हम सोनिया गांधी के बरक्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें तो उन्होंने अब तक बीदर, हुमनाबाद, विजयपुरा, कुडची, उत्तरी बेंगलुरु, कोलार, चन्नपट्टना और बेलूर, चित्रदुर्ग, विजयनगरा, सिंधानपुर, कलबुर्गी, मूदाबिद्री, करवार और किट्टूर में जनसभाएं और रोड शो कर चुके हैं। पीएम मोदी 6 मई को चित्तापुर, नंजांगुड, टुमकुरु ग्रामीण, दक्षिणी बेगलुरु में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी 7 मई को भी चुनावी अभियान में लगे रहेंगे और वो बादामी, हावेरी, शिवमोगा ग्रामीण और बेंगलुरु सेंट्रल में भाजपा के पक्ष में प्रचार करेंगे।

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023सोनिया गाँधीजगदीश शेट्टारनरेंद्र मोदीकांग्रेसBJPमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की