लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: जगदीश शेट्टर हुबली में भाजपा प्रत्याशी से 13 हजार वोटों से पीछे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 13, 2023 11:15 IST

कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पर मिले शुरुआती रुझानों में भाजपा के महेश तेंगिनाका ने कांग्रेस के जगदीश शेट्टार से काफी अच्छी बढ़त बना ली है। अब तक के मिली जानकारी के अनुसार महेश तेंगिनाका को 33005 वोट मिले हैं, जबकि शेट्टर को 19170 वोट मिले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहुबली सीट के शुरुआती रुझानों में महेश तेंगिनाका ने जगदीश शेट्टार से बनाई बढ़त भाजपा के महेश तेंगिनाका को 33005 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के शेट्टर को 19170 वोट मिले हैंजगदीश शेट्टर इस समय 13,835 वोटों से पीछे चल रहे हैं, जबकि नोटा के खाते में 474 वोट गये हैं

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना के रुझानों में हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जमकर टक्कर नजर आ रही है। यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे छह बार के विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर अपने निकटम प्रतिद्वंदी और भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिनाका से मतों से पीछे चल रहे हैं।

शुरुआती रुझानों में महेश तेंगिनाका ने जगदीश शेट्टार से काफी अच्छी बढ़त बना ली है। अब तक के मिली जानकारी के अनुसार महेश तेंगिनाका को 33005 वोट मिले हैं, जबकि शेट्टर को 19170 वोट मिले हैं। शेट्टर इस समय 13,835 वोटों से पीछे चल रहे हैं। चूंकि अभी मतगणना चल रही है, इसलिए यह आंकड़े तेजी से बदल रहे हैं, लेकिन बावजूद इसके शेट्टार के पीछे होने से उनके और कांग्रेस समर्थकों में निराशा है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के विकास सोप्पिन 197 वोट हासिल कर चुके हैं जबकि 474 वोट नोटा को मिल चुके हैं।

भाजपा बगावत करने के बाद शेट्टर ने कांग्रेस के टिकट पर भी दे दिया। हुबली सीट पर भाजपा और कांग्रस के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। हुबली सीट जगदीश शेट्टर की परंपरिक सीट मानी जाती है क्योंकि वो यहां से तीन बार विधायक चुके गये हैं लेकिन इस बार के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी महेश तेंगिनाकाई उन्हें पीछे छोड़कर लगातार बढ़त बनाये हुए हैं।

जगदीश शेट्टार ने मतगणना के दिन खुल कर भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया और सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर की क्या वो इस विधानसभा चुनाव के बाद राजनीति से सन्यास ले लेंगे, शेट्टर ने बेहद तल्ख रहजे में सीधे पीएम मोदी को निशाना बनाते हुए कहा। यह सवाल मुझसे पूछने की बजाय प्रधानमंत्री से पूछा जाना चाहिए कि 'क्या 2024 के बाद प्रधानमंत्री मोदी राजनीति छोड़ सकते है?" 

भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के बाद कर्नाटक में जगदीश शेट्टर को लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। लिंगायत समुदाय आबादी के लिहाज से 17 फीसदी है और कर्नाटक के राजनीति में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए जानी जाती है। इस लिंगायत से ताल्लुक रखने वाले शेट्टर को भाजपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट देने से इनकार कर दिया था। जिसके कारण वो चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे। 

जगदीश शेट्टर ने पत्रकारों से बात करते हुए हुबली में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब 73 वर्ष के हैं। वह चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। अब भारत के प्रधानमंत्री के पद पर दूसरा कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। क्या वह 2024 के बाद राजनीति छोड़ देंगे?"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी