लाइव न्यूज़ :

10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, जानें पूर्व सीएम जगदीश शेट्टर की सीट हुबली-धारवाड़ सेंट्रल से कौन, देखें लिस्ट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 17, 2023 19:02 IST

Karnataka Assembly Elections 2023: कर्नाटक में 224 सीट पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और नतीजों की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्दे10 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।भाजपा छोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर विधायक रहे थे।कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में शिवकुमार ने शेट्टर को ‘बी’ प्रपत्र दिया।

Karnataka Assembly Elections 2023: भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। 10 उम्मीदवार शामिल हैं। हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से महेश तेंगिनाकाई को मैदान में उतारा, जहां से अब पार्टी छोड़ चुके पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार विधायक रहे थे।

भाजपा ने राज्य की 224 विधानसभा सीट में से 222 पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। कर्नाटक के कई विधानसभा क्षेत्रों में टिकट न मिलने से नाराज उम्मीदवारों की बगावत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व को सकते में डाल दिया है। भाजपा ने महादेवपुरा सीट से वर्तमान विधायक अरविंद लिंबावली का टिकट काट दिया है।

उनके स्थान पर पार्टी ने उनकी पत्नी मंजुला अरविंद लिंबावली को टिकट दिया है। अरविंद लिंबावली 2008 से इस सीट पर लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। पार्टी ने पहली सूची में 189 और दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब दो सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है।

मतदान में एक माह से भी कम समय बचा है और पार्टी को इस समस्या से निजात पाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर और पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी का टिकट काट दिये जाने के बाद दोनों ने ही भाजपा को अलविदा कहने का निर्णय लिया, जिससे पार्टी को गहरा झटका लगा है। करीब दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में बगावत होती नजर आ रही है। 

कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से टिकट नहीं मिलने पर नाराज पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा पर उन्हें ‘‘सम्मानजनक विदाई’’ न देकर उनका ‘‘अपमान’’ करने का आरोप लगाते हुए भाजपा की राज्य इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस में शामिल होकर वह अपने जीवन का एक ‘‘नया अध्याय’’ शुरू कर रहे हैं। शेट्टर छह बार के विधायक, विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं।

भाजपा के हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट न देने पर उन्होंने पार्टी से अलग होने का फैसला किया था। शेट्टर के इस कदम से कांग्रेस का हौंसला बढ़ा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं लिंगायत नेता लक्ष्मण सावदी ने भी अथानी सीट से उन्हें टिकट न मिलने पर पिछले हफ्ते भाजपा छोड़ दी थी और वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में शिवकुमार ने शेट्टर को ‘बी’ प्रपत्र दिया। शेट्टर ने रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। वर्ष 1994 से बड़े अंतर से लगातार छह बार विधानसभा चुनाव जीतने का जिक्र करते हुए शेट्टर ने कहा कि वरिष्ठ नेता टिकट मिलने की उम्मीद करते ही हैं, लेकिन जब इससे इनकार कर दिया गया तो यह ‘‘ चौंकाने वाला तथा पीड़ादायक’’ था।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023जगदीश शेट्टारBJPकर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण