लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने कहा, "सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव हार जाएंगे, भाजपा को मिलेगा पूर्ण बहुमत"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 8, 2023 20:50 IST

कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने भविष्यवाणी की है कि भाजपा मुख्य क्षेत्रीय दल जेडीएस के गढ़ ओल्ड मैसूर इलाके में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जेडीएस के साथ कांग्रेस को मात देते हुए पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने चुनाव बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा कियानलिन कुमार कतील ने मीडिया द्वारा चुनाव बाद त्रिशंकु विधानसभा की आशंका को किया खारिज नलिन कुमार कतील ने भविष्यवाणी की है कि पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुणा से चुनाव हार जाएंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक भाजपा प्रमुख नलिन कुमार कतील ने चुनाव बाद भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव हार रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस बात की भविष्यवाणी की कि भाजपा मुख्य क्षेत्रीय दल जेडीएस के गढ़ ओल्ड मैसूर इलाके में बेहतर प्रदर्शन करेगी और जेडीएस के साथ कांग्रेस को मात देते हुए पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा करेगी।

नलिन कुमार कतील ने मैंगलोर में मीडिया द्वारा चुनाव बाद त्रिशंकु विधानसभा की आशंका पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख जेपी नड्डा के रोड शो और रैलियों का जनमानस में व्यापक असर हुआ है और बीते 10 दिनों में चुनावी रुझान भाजपा के पक्ष में पलटा है। उन्होंने कहा कि भाजपा न केवल तटीय कर्नाटक बल्कि पुराने मैसूर, कल्याण कर्नाटक, मध्य कर्नाटक और किट्टूर कर्नाटक में भी उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन करेगी।

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए पिछले साल से ही जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करते हुए तैयारियों में लगी हुई थी। भाजपा को इस बात का पुख्ता भरोसा है कि प्रदेश में भाजपा की जबरदस्त लहर है और लोगों का भरोसा डबल इंजन सरकार पर बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की बोम्मई और येदियुरप्पा सरकार ने राज्य में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, वोक्कालिगा और लिंगायत के आरक्षण कोटे को बढ़ाकर सामाजिक न्याय के लिए बेहतरीन काम किया है और आंतरिक आरक्षण भी लागू किया है। इसके साथ ही हमने कुरुबा समुदाय की उपजातियों को एसटी कोटे में शामिल किया है।

भाजपा के प्रदेश प्रमुख नलिन कुमार कतील ने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र को लेकर बुनियादी ढांचे के विकास, सामाजिक न्याय और कल्याणकारी योजनाओं का ठोस आधार जनता को दे रही है, जिसकी लोगों के बीच स्वीकार्यता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धारमैया की वरुणा क्षेत्र से हार तय हो गई है। उन्होंने कहा, "कांग्रेस में मुख्यमंत्री बनने के लिए आंतरिक लड़ाई बहुत भयंकर है। इस कारण उनके अपने नेता एक-दूसरे की खिंचाई कर रहे हैं।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023Nalin Kumar Kateelकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी