लाइव न्यूज़ :

Karnataka Assembly Elections 2023: "अल्लाह देखेगा, तुम किसे वोट देते हो", बीदर से कांग्रेस के प्रत्याशी ने खुलेआम मतदाताओं से कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2023 22:27 IST

कर्नाटक के बीदर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक रहीम खान ने चुनावी प्रचार के दौरान बाकायदा चुनावी मंच से जनता को कहा कि अल्लाह सब देख रहा है कि ईवीएम में कौन कहां का बटन दबाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबीदर से कांग्रेस प्रत्याशी रहीम खान ने कहा कि अल्लाह देखेगा कि कौन कहां-कहा वोट देता हैउन्होंने कहा कि कुछ पार्टियां हजारों रुपये देकर मतदाताओं का वोट खरीदना चाहती हैंउन्होंने मतदाताओं से कहा कि अपने जमीर पर टिके रहना क्योंकि अल्लाह सब देख रहा है

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा में मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आता जा रहा है। चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशी हर तरीके से माहौल अपने पक्ष में बनाने के लिए सब कुछ झोंक रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस सबकुछ झोंकने में धर्म भी शामिल है, जिसके जरिये प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मत देने की दुहाई दे रहे हैं।

जी हां, ऐसा ही एक मामला बुधवार को बीदर विधानसभा में सामने आया, जहां से मौजूदा विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी रहीम खान ने चुनावी प्रचार के दौरान बाकायदा चुनावी मंचे से जनता को कहा, "अल्लाह सब देख रहा है, वो एक-एक को देखेगा कि ईवीएम में वो कहां का बटन दबाता है।"

बीदर विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार रहीम खान द्वारा की गई इस टिप्पणी का भारतीय जनता पार्टी ने विरोध जताया है और भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रत्याशी रहीम धर्म विशेष से संबंधित मतदाताओं को भावनात्मक रूप से अपने पक्ष में वोट देने के लिए भावनात्मक तौर पर उकसा रहे हैं।

वहीं इसके उलट बीदर में चुनाव प्रचार कर रहे रहीम खान ने मच से अन्य दलों पर निशाना साधते हुए कहा, "कुछ पार्टियां हैं, जो हजार रुपये देकर मतदाताओं से आपका वोट खरीदना चाहती हैं लेकिन आपको अपने जमीर पर टिके रहना है क्योंकि अल्लाह देखेगा कि कौन कहां पर वोट डाल रहा है।"

समाचार वेबसाइट डेक्कन हेराल्ड के अनुसार विधायक रहीम ने भाजपा का नाम न लेते हुए आरोप लगाया कि कुछ दल अल्पसंख्यक समुदाय का नाम खराब करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वो बीदर की सीट से मुझे हरा सकें लेकिन जनता और अल्लाह उनके साथ है। इसलिए जीत उन्हें मिलकर रहेगी।

खान ने भाजपा पर आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (टाडा) से भी खतरनाक कानून लाने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो उसके जरिए वो निर्दोष मुस्लिम को कैद करेगी।

कांग्रेस विधायक रहीम खान ने अपने भाषण के अंत में कहा कि कर्नाटक में भाजपा का मंसूबा कभी कामयाब नहीं हो पाएगा क्योंकि यहां की परंपराएं बेहद मजबूत हैं और टीपू सुल्तान, डॉ बी आर अंबेडकर और बसवन्ना जैसे महान लोगों के इसके इतिहास को बनाया है। आज कर्नाटक ही नहीं देश में स्थिति बदतर होती जा रही है क्योंकि भाजपा सरकार मुसलमानों और ईसाइयों को निशाना बना रही है लेकिन इस चुनाव में भाजपा की तय है क्योंकि कर्नाटक की जनता जानती है कि भाजपा से उनका कभी भला नहीं होने वाला है। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023बीदरकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो