लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक चुनाव 2018: इस एग्जिट पोल ने तोड़ा PM मोदी का दिल, राहुल गांधी की हुई बल्ले-बल्ले

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 12, 2018 20:43 IST

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। कुल 224 विधानसभा सीटों में से यहां 222 सीटों पर ही मतदान हो सका। स्पष्ट बहुमत के लिए 112 सीटों पर जीत जरूरी है।

Open in App

नई दिल्ली/बेंगलुरू, 12 मई।कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018 के लिए एग्जिट पोल आने शुरू हो गए हैं। कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं। कुल 224 विधानसभा सीटों में से यहां 222 सीटों पर ही मतदान हो सका। इस दौरान राज्य में करीब 70 फीसदी मतदान हुए हैं। मतदान के बाद आए सवर्णा के एग्जिट पोल के नतीजों को देखें तो यहां एक बार फिर यहां कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

सवर्णा के एग्जिट पोल में बीजेपी को करारी शिकस्त मिलते नजर आ रही है। सवर्णा एग्जिट पोल का अनुमान है कि कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। कांग्रेस को 106 से 118 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि सवर्णा ने अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को 79-92 सीटें दी है वहीं जेडिएस को 22 से 30 सीटें मिलती नजर आ रही है। 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक चुनाव 2018: न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में मोदी लहर, इतनी सीटों पर बीजेपी खिलाएगी कमल

222 सीटों पर हुए मतदान के बाद यहां सरकार बनाने के लिए सपष्ट बहुमत 112 सीटों का है। इस लिहाज से देखें तो यहां कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाते हुए नजर आ रही है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार (12 मई) को मतदान हुए हैं। इसके नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक स्पेशलः ओपीनियन पोल छोड़िए, इस वजह से कर्नाटक हार सकती है BJP!

बता दें कि इससे पहले सी फोर के अंतिम ओपिनियन पोल ने कांग्रेस को पूर्ण बहुमत दिया था। इस दौरान सी फोर ने कांग्रेस को सबसे बड़ी बताते हुए उसे 224 विधानसभा सीटों में से 126 सीटें मिलने का अनुमान जताया था। 

सी फोर ने अपने ओपिनियन पोल में अनुमान लगाते हुए बताया कि इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी 224 में 70 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं वहीं जेडीएस यानी जनता दल सेक्युलर 27 विधानसभा सीटें जीत सकती हैं।

यह भी पढ़ें: सिद्धारमैया ने यूं ही नहीं खेला है बादामी दांव, उन्हें याद है 29 साल पहले का वो दिन

गौरतलब है कि साल 2013 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस 122 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। वहीं बीजेपी को 40 और जनता दल सेक्युलर को भी 40 सीटें मिली थीं। इसके अलावा 13 सीटें अन्य की झोली में आई थी जबकि बाकी 9 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश कर जीत हासिल की थी। 

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एग्जिट पोल्सकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष