लाइव न्यूज़ :

चुनाव स्पेशलः उत्तर कर्नाटक में बीजेपी, दक्षिण कर्नाटक में जेडीएस का वर्चस्व, कांग्रेस कैसे तोड़ेगी तिलिस्म?

By भारती द्विवेदी | Updated: May 9, 2018 09:18 IST

कर्नाटक चुनावः इस चुनाव को जीतने के लिए वहां की स्थानीय पार्टियां भी अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 8 मई: कर्नाटक चुनाव प्रचार अपने अंतिम दौरे में पहुंच चुका है। एक तरफ भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। वहीं सोनिया गांधी दो साल बाद किसी चुनाव प्रचार में नजर आई हैं। इस चुनाव को जीतने के लिए वहां की स्थानीय पार्टियां भी अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई हैं। आपको बता दें कि पूरा कर्नाटक छह हिस्सों में बंटा हुआ है। ऐसे में आज हम आपको वैसे दो हिस्सों से रूबरू करवाएंगे, जिसमें एक हिस्से पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं दूसरे पर जेडीएस का दबदबा है।

उत्तर कर्नाटक, जहां भाजपा की तूती बोलती है

उत्तर कर्नाटक के तहत 12 जिले के करीब 80 विधानसभा सीटें आती हैं। कांग्रेस नेता और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने उत्तर कर्नाटक के बादामी विधानसभा से लड़ने का फैसला किया है। सिद्धरमैया के इस इलाके से उतरने से कांग्रेस बागलकोट, बीजापुर, हावेरी, बेलगावी, धारवाड़,बेलगाम, हुबली और गदग जिले के आने वाली सीटों पर कांग्रेस को मजूबत करने का प्लान है।  

कर्नाटक चुनाव प्रचार के आखिरी फेज में पीएम मोदी ने किए व्यक्तिगत हमले, कांग्रेस ने भी किया पलटवार

वहीं उत्तर कर्नाटक का इलाका भाजपा का गढ़ माना जाता है। बीजेपी के दिग्गज नेताओं में जगदीश शेट्टर और प्रह्लाद जोशी इसी क्षेत्र से आते हैं। साल 1985 में भाजपा ने पहली बार कर्नाटक में 18 सीटें जीती थी। उनमें 11 सीट सिर्फ उत्तर कर्नाटक से थी। फिर भाजपा ने 1994 में 11 सीट, 1999 में 15 सीट, 2004 में 41 सीट और 2008 में 80 में से 56 सीटें जीती थीं। लेकिन साल 2013 के चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा था, 56 से सीधे 19 सीटों पर आ गई थी।

दक्षिण कर्नाटक, जहां जनता दल सेक्युलर का वर्चस्व है

दक्षिण कर्नाटक में सात जिले हैं, जिसमें 52 विधानसभा आते हैं। चामराज नगर, हासन, मांड्या, मैसूर, कोलार, तुमकुर और चिक्कबल्लपुर ये दक्षिण कर्नाटक के सात जिले हैं। दक्षिण कर्नाटक में वोक्कालिंगा और दलित वोटर ही हार और जीत तय करते हैं। इस पूरे एरिया में कांग्रेस और जेडीएस के बीच सीधा मुकाबला होता है। चामुंडेश्वरी से  मुख्यमंत्री  सिद्धरमैया चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस जेडीएस के दुर्ग में सेंधमारी करने की तैयारी में है। वहीं जेडीएस के मुखिया एचडी देवगौड़ा के बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी अपने दुर्ग को सुरक्षित रखने के लिए चामंडेश्वरी में डेरा जमाए हुए हैं।

कर्नाटक स्पेशलः 6 हिस्सों में बंटा है कर्नाटक, जानिए कहां कांग्रेस चटाती है BJP-JDS को धूल

मौजूदा समय में मैसूर की 11 सीटों में से आठ पर कांग्रेस का कब्जा है। जेडीएस के पास सिर्फ तीन और भाजपा के पास एक सीट है। जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा हासन जिले से आते हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018भारतीय जनता पार्टीकांग्रेसजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"