लाइव न्यूज़ :

एचडी देवगौड़ाः ज्यादा होशियारी ने औंधे मुंह गिराया, इसबार बन सकते हैं किंगमेकर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 8, 2018 07:49 IST

देवगौड़ा के लिए कर्नाटक के एक गांव के सहकारी बैंक के प्रेसिडेंट से लेकर भारत के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर आसान नहीं रहा। कर्नाटक विधान सभा की 224 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होना है। चुनाव के नतीजे 15 मई को आएंगे।

Open in App

हरदनहल्ली दोड्डेगौड़ा देवगौड़ा उर्फ एचडी देवगौड़ा कर्नाटक की राजनीतिक पृष्ठभूमि का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं। देवगौड़ा 1 जून 1996 से 21 अप्रैल 1997 तक भारत के 11वें प्रधानमंत्री भी रहे हैं। उससे पहले साल 1994 से 1996 तक कर्नाटक राज्य के 14वें मुख्यमंत्री भी रहे। देवगौड़ा की राजनीतिक यात्रा किसी को भी प्रभावित कर सकती है। किसी दूरगामी गांव के सहकारी बैंक के प्रेसिडेंट से लेकर भारत की संघीय सरकार के मुखिया बनने तक का सफर आसान नहीं रहा। (कर्नाटक विधानसभा चुनाव से जुड़ी सभी खबरों के लिए यहां क्लिक कीजिए)

हालाकि 2008 के बाद से उनकी पार्टी जनता दल सेकुलर प्रदेश में कोई खास असर नहीं दिखा सकी है लेकिन एचडी देवगौड़ा का नेतृत्व और रणनीति ने उन्हें किंगमेकर साबित किया है। एचडी देवगौड़ा राजनीति में नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। कई बार उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

जरूर पढ़ेंः- कर्नाटक चुनावः इन 11 दिग्गज नेताओं को किसी पार्टी की नहीं, पार्टी को इनकी जरूरत

साल 2008 की बात है। देवगौड़ा ने बीजेपी को सत्ता हस्तांतरण से इनकार कर दिया। इसका नुकसान उन्हें 2008 के विधानसभा चुनाव में उठाना पड़ा। रोचक बात यह है कि देवगौड़ा की चालाकी का शिकार बीएस येदियुरप्पा और सिद्धारमैया दोनों नेता बाद में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने।

एचडी देवगौड़ा वोक्कालिगा समुदाय का प्रमुख चेहरा हैं। पुराने मैसूर इलाके में उनकी पार्टी की पकड़ मजबूत है। यहां विधानसभा की 89 सीटें हैं। अगर आगामी विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु नतीजे आते हैं तो इस में दो राय नहीं है कि देवगौड़ा के हाथ में सत्ता की चाबी होगी। राजनीतिक विश्लेषक जानना चाहते हैं कि बीएस येदियुरप्पा और सिद्धारमैया में से कौन देवगौड़ा के साथ एकबार फिर गठबंधन करना चाहेगा?

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018एचडी कुमारस्वामीविधानसभा चुनावजनता दल (सेक्युलर)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

भारतसंसद में हंसी मजाक?, खरगे के भाषण पर पीएम मोदी की हंसी, देवेगौड़ा जी ने कांग्रेस से किया प्यार और मोदी जी से कर ली शादी?, वीडियो

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण