लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में खरीद-फरोख्त शुरू? कांग्रेस विधायक का दावा- बीजेपी नेताओं ने किया फोन, मंत्री पद देने का किया वादा

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 16, 2018 09:28 IST

कर्नाटक विधान सभा की 224 में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुए थे। 15 मई को आए चुनाव नतीजों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 104 कांग्रेस 78 और जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, केपी जनता पार्टी एक को सीट मिली।

Open in App

कर्नाटक विधान सभा चुनाव जीतने वाले कांग्रेस विधायक ने दावा किया है कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने फोन करके "साथ आने" का न्योता दिया और बदले में मंत्री बनाने का वादा किया। कांग्रेस विधायक अमारगौड़ा लिंगानगौड़ा पाटिल बय्यापुर ने समाचार एजेंसी एएनआई  से कहा, "मुझे बीजेपी नेताओं का फोन आया। वो कह रहे थे कि हमारे साथ आ जाओ और हम तुम्हें मंत्री बना देंगे। लेकिन मैं यहीं रहूंगा। एचडी कुमारस्वामी हमारे मुख्यमंत्री हैं।" अमारगौड़ा कर्नाटक की कुश्तगी विधान सभा सीट से चुनाव जीते हैं। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार डीएच पाटिल को करीब 17 हजार वोटों से हराया। 

यहाँ पढ़ें कर्नाटक चुनाव से जुड़ी ताजा खबरें-

कर्नाटक विधान सभा की 224 में से 222 सीटों के लिए 12 मई को मतदान हुए थे। 15 मई को आए चुनाव नतीजों में किसी भी दल को बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 104 कांग्रेस 78 और जेडीएस 37, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक, केपी जनता पार्टी एक को सीट मिली। एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिली है। राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 112 विधायकों के समर्थन की जरूरत पड़ती है। कर्नाटक विधान सभा की दो सीटों पर चुनाव चुनाव आयोग ने टाल दिया था। जयनगर सीट पर बीजेपी उम्मीदवार के निधन के कारण और आरआर नगर सीट में 10 हजार जाली वोटर आईडी मिलने की वजह से चुनाव रद्द करना पड़ा था। 

कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने बुधवार को मीडिया से कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक पार्टी के साथ हैं। सिद्धारमैया ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि हम सरकार बनाने जा रहे हैं।" सिद्धारमैया कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में आज कांग्रेस के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक करने वाले हैं।

बुधवार को बीजेपी और जेडीएस दोनों दलों के नेता राज्यपाल वसुभाई वाला से मुलाकात करने वाले हैं। बीजेपी और जेडीएस दोनों दलों के नेताओं ने मंगलवार को भी राज्यपाल से मुलाकात करके सरकर बनाने का दावा किया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018विधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर