लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: मिड-डे मील खाकर बीमार पड़े 60 बच्चे, पेट दर्द की शिकायत के बाद कराया गया अस्पताल में भर्ती

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 6, 2019 12:16 IST

Karnataka mid-day meal: कर्नाटक के चित्रदुर्गा स्थित एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाकर 60 बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के एक प्राइमरी स्कूल में मिड-डे मील खाकर 60 बच्चे हुए बीमारमिड-डे मील खाने के बाद बच्चों ने की थी पेट दर्द और उल्टी की शिकायत

कर्नाटक के चित्रदुर्गा में मिड-डे मील खाकर 60 बच्चों के बीमार पड़ने का मामला सामने आया है, इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएनएआई के मुताबिक, कर्नाटक के चित्रदुर्गा स्थित एक प्राइमरी स्कूल में कथित रूप से मिड-डे मील खाने के बाद छात्रों ने पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की, जिसके बाद बुधवार को 60 बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

टाइम्स नाउ के मुताबिक, ये भी आरोप लगाया गया है कि बेड की कमी के कारण छात्रों को जमीन पर भी सोने को कहा गया। मिड-डे मील 125 छात्रों को दिया गया था। इनमें से एक छात्र को खाने में मरी हुई छिपकली मिली थी। खाने के सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।

इस साल जुलाई में इसी स्कूल में कई छात्र मिड-डे मील खाकर बीमार पड़ गए थे।

इसी तरह की घटना में इस साल सितंबर में कर्नाटक का मांड्या जिले में मिड-डे मील खाकर दर्जनों छात्र बीमार पड़ गए थे। अधिकारियों को संदेह था कि एक छिपकली खाने में गिर गई, और बाद में उसी खाने को बच्चों को परोस दिया गया था। 

ये पहली बार नहीं है जब कर्नाटक के स्कूल में मिड-डे मील खाकर बच्चों के बीमार हुए हैं, अभिभावक राज्य में दिए जाने वाले मिड-डे मील के वितरण में शामिल अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल उठाते रहे हैं।  

टॅग्स :मिड डे मीलकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया