लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक : दक्षिण कन्नड़ में स्कूल जाते समय नाबालिग के साथ हुआ सामूहिक बलात्कार, पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया

By दीप्ती कुमारी | Updated: October 10, 2021 14:36 IST

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ में एक 16 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर चार लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया । यह घटना तब हुई , जब वह स्कूल जा रही थी । पुलिस ने मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया था ।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में नाबालिग बच्ची के साथ परिचित ने किया सामूहिक दुष्कर्मपुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है लड़की के साथ यह घटना तब हुई जब वह स्कूल से घर जा रही थी

बेंगलुरू : देशभर में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं । एक ताजा घटना में एक 16 वर्षीय छात्र जब अपने स्कूल जा रही थी तब उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया । 

यह घटना शुक्रवार को दक्षिण कन्नड़ जिले में हुई । एसपी ऋषिकेश सोनवणे ने कहा कि पुलिस ने अब दो लोगों को हिरासत में लिया है । लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जब वह स्कूल जा रही थी तो उसके एक परिचित व्यक्ति ने उसे एक कार बिठाया और उसका अपहरण कर लिया । कार में उसके साथ चार अन्य लोग भी सवार थे, जिन पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है ।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 366 (ए) , 376 (डी), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज किया है । पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

इसी तरह की एक घटना में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से 12 वीं कक्षा की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया और कथित तौर पर एक ई-रिक्शा चालक द्वारा बलात्कार किया गया । बाद में चोट लगने से लड़की की मौत हो गई । वारदात उस वक्त हुई जब बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी ।

पीड़ित परिवार के थाने में विरोध प्रदर्शन करने के बाद स्थानीय पुलिस ने कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है ।  मेरठ के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है । 

यह भीषण घटना उस समय हुई जब लड़की बुधवार को परीक्षा के बाद घर जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थी लेकिन जब वह घर नहीं लौटी । बाद में परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चल सका । बाद में उसे उसके घर के बाहर फेंक दिया गया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।  

टॅग्स :कर्नाटकबेंगलुरुक्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल