लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में 6 महीने के लिए ओला कैब्स का लाइसेंस रद्द, जानिए क्या है वजह

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 22, 2019 22:40 IST

कर्नाटक सरकार के परिवहन विभाग ने यह फैसला बिना अनुमति के बेंगलुरू में बाइक टैक्सी सेवा लॉन्च करने की वजह से लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअब अगले 6 महीने तक ऐप आधारित टैक्सी सर्विस ओला का परिचालन प्रदेश में नहीं हो सकेगा।ओला कैब्स ने सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ओला ने एक हफ्ते पहले ही बाइक टैक्सी बंद कर दी है।

ओला कैब के लाइसेंस को कर्नाटक सरकार ने 6 महीने के लिए रद्द कर दिया है। अब अगले 6 महीने तक ऐप आधारित टैक्सी सर्विस ओला का परिचालन प्रदेश में नहीं हो सकेगा। कर्नाटक सरकार के परिवहन विभाग ने यह फैसला बिना अनुमति के बेंगलुरू में बाइक टैक्सी सेवा लॉन्च करने की वजह से लिया है। गौरतलब है कि इस समय कर्नाटक में लगभग 10 हजार ओला कैब्स अपने सेवाएं दे रही हैं।

ओला कैब्स ने सरकार के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ओला ने एक हफ्ते पहले ही बाइक टैक्सी बंद कर दी है। परिवहन विभाग ने 18 मार्च को नोटिस भेजकर अपनी सेवाएं रोक देने को कहा था। कंपनी इस आदेश से निपटने के लिए सभी संभव उपायों पर विचार कर रही है। परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि ''उन्होंने ट्रांसपोर्टेशन टेक्नोलॉजी एग्रीगेटर्स रूल्स (2016) का उल्लंघन किया है, इसलिए हमने लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया है।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला कैब्स को भेजी गई नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने बिना अनुमति बाइक कैब सेवा शुरू की। इस सिलसिले में 15 फरवरी 2019 को नोटिस भेजा गया था। ओला ने इस नोटिस पर 3 मार्च 2019 को प्रतिक्रिया दर्ज कराई। कंपनी का जवाब संतोष जनक नहीं पाए जाने पर परिवहन विभाग ने 18 मार्च 2019 को एक आदेश का नोटिस जारी किया। इसमें छह महीने के लिए ओला कैब्स के लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया गया।

टॅग्स :ओलाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना