लाइव न्यूज़ :

करगिल, डब्ल्यूएफपी और राजस्थान सरकार ने शुरू किया पोषण कार्यक्रम

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:21 IST

Open in App

जयपुर, 27 जनवरी राजस्थान सरकार ने करगिल कंपनी और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) के साथ मिलकर राजधानी जयपुर में पोषण स्‍तर में सुधार के उद्देश्‍य से एक पोषण कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है।

अधिकारियों का कहना है कि यह कार्यक्रम बच्‍चों तथा महिलाओं में पोषण की चुनौतियों के चलते शारीरिक विकास में कमी, सामान्‍य से कम वजन और एनीमिया जैसी दिक्कतों से निपटने में मददगार होगा।

यहां जारी एक बयान के अनुसार सरकार के महिला व बाल विकास विभाग ने करगिल कंपनी, डब्ल्यूएफपी व सेंटर फॉर रिस्‍पॉन्सिबल बिज़नेस (सीआरबी) के साथ मिलकर यह कार्यक्रम शुरू किया है।

बयान के अनुसार इसके तहत नवजात शिशुओं की उनके पहले दो साल तक देखभाल की जाएगी। इससे बच्‍चों, गर्भवती व स्‍तनपान कराने वाली माताओं को दिए जाने वाले 'टेक-होम-राशन' की पोषण संबंधी गुणवत्‍ता में सुधार होगा। इसका संचालन आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ मिलकर किया जाएगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों में पोषण को लेकर जागरुकता फैलाना, महिलाओं के स्‍व-सहायता समूहों के साथ मिलकर पोषण की दृष्टि से उपयुक्‍त 'टेक-होम' राशन की व्‍यवस्‍था करना तथा सार्वजनिक निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक